
ईरान युद्ध पर ट्रंप ने खुद को दिए 10 में 15 नंबर, बोले- हम मजबूत स्थिति में
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध में अमेरिकी सेना बढ़त बना रही है और तेहरान का नेतृत्व तथा मिसाइल क्षमता तेजी से कमजोर हो रही है
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान के साथ जारी युद्ध में अमेरिकी सेना के प्रदर्शन की खुलकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि युद्ध शुरू होने के एक हफ्ते से भी कम समय में अभियान ने तेज प्रगति हासिल की है और अमेरिका अब मजबूत स्थिति में है.
व्हाइट हाउस में टेक्नोलॉजी कंपनियों के प्रमुखों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी इस संघर्ष में बढ़त बना रहे हैं. उन्होंने अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को बेहद सफल बताते हुए कहा कि युद्ध के मोर्चे पर स्थिति उम्मीद से बेहतर है. ट्रंप ने कहा, 'हम युद्ध के मोर्चे पर अच्छा कर रहे हैं. किसी ने मुझसे पूछा कि 10 में से आप इसे कितनी रेटिंग देंगे. मैंने कहा लगभग 15.'
राष्ट्रपति का यह बयान उस समय आया जब मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव तेजी से बढ़ रहा है. ट्रंप ने यह भी दावा किया कि मौजूदा सैन्य अभियान के दौरान ईरान के नेतृत्व पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है. उनके मुताबिक, ईरानी नेतृत्व के कई अहम चेहरे इस अभियान में निशाने पर हैं.उन्होंने कहा कि अब अमेरिका मजबूत स्थिति में है और ईरान के नेतृत्व पर लगातार असर पड़ रहा है.
जंग का छठा दिन
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध अब छठा दिन में पहुंच चुका है. इस दौरान मिडिल ईस्ट के कई हिस्सों में नए धमाकों और सैन्य गतिविधियों की खबरें सामने आई हैं. अमेरिकी सेना इज़रायल के साथ मिलकर समन्वित सैन्य अभियान चला रही है. संघर्ष के दौरान समुद्री मोर्चे पर भी बड़ा घटनाक्रम सामने आया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी पनडुब्बी ने श्रीलंका के तट के पास ईरान के एक युद्धपोत को डुबो दिया. इसे इस युद्ध में नौसैनिक टकराव की बड़ी घटना माना जा रहा है. पेंटागन ने कहा है कि इस सैन्य अभियान का मुख्य उद्देश्य ईरान की मिसाइल क्षमताओं को कमजोर करना और उसके सैन्य ढांचे को नुकसान पहुंचाना है. मिडिल ईस्ट में तेजी से बदलते हालात के बीच यह संघर्ष अब क्षेत्रीय स्थिरता के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता टकराव आने वाले दिनों में और गंभीर रूप ले सकता है

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी लड़ाई गुरुवार को छठे दिन में पहुंच गई है. दोनों पक्षों के लगातार हमलों के कारण इस क्षेत्र में संकट और बढ़ता दिखाई दे रहा है और हालात अभी भी शांत होने के कोई संकेत नहीं दिखा रहे हैं। इस बीच दुबई में फंसी एक्ट्रेस लारा दत्ता ने एक वीडियो शेयर किया है. देखिए.

अमेरिका-ईरान युद्ध के पांचवें दिन हिंद महासागर में श्रीलंका के तट के पास अमेरिकी पनडुब्बी ने टॉरपीडो हमले से ईरानी युद्धपोत आईरिस को डुबो दिया. इस हमले में 80 लोगों की मौत हो गई। यह युद्धपोत विशाखापट्टनम फ्लीट रिव्यू से लौट रहा था और अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में था. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेट ने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार टॉरपीडो से दुश्मन का जहाज डुबोया गया है. अमेरिका ने ईरान की 20 नौसैनिक जहाज और एक पनडुब्बी को नष्ट कर दिया है.

ईरानी हमलों के बीच यूएई ने 172 बैलिस्टिक मिसाइल और आठ क्रूज मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने का दावा किया है. यूएई के मुताबिक कुल लगभग 750 ड्रोन भी इंटरसेप्ट किए गए हैं. रूस और चीन समर्थन तो दे रहे हैं, लेकिन सैनिक या एयर डिफेंस सिस्टम की खुली मदद नहीं कर रहे हैं. ईरान की सैन्य तैयारी और हमलों की संख्या देखकर यह साफ है कि युद्ध की स्थिति गंभीर है और खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है.

ईरान पर संयुक्त सैन्य अभियान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की करीबी साझेदारी अब परीक्षा में है. शुरुआती लक्ष्य शासन परिवर्तन बताया गया था, लेकिन हालिया बयानों से प्राथमिकताएं बदलती दिख रही हैं. अमेरिका में घरेलू दबाव, बढ़ती गैस कीमतें और चुनावी राजनीति इस युद्ध की दिशा तय कर सकती हैं.

सऊदी अरब के अल खज इलाके में ईरान की दो क्रूज मिसाइलों को सऊदी रक्षा मंत्रालय द्वारा नष्ट कर दिया गया है. ये मिसाइल अटैक इस क्षेत्र में जारी संघर्ष में इजरायल व अमेरिका द्वारा ईरान को निशाना बनाए जाने के बीच हुआ है. ईरान ने खाड़ी के कई देशों पर वार जारी रखे हैं जहां मिसाइलों व ड्रोन हमलों की तीव्रता बढ़ी है. अमेरिका और उसके सहयोगी इस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए तैनात हैं लेकिन ईरान की रणनीति और प्रॉक्सीज की सक्रियता को रोकना चुनौती बना हुआ है.

ईरान-इजरायल युद्ध की सबसे ताज़ा खबरों में हम आपको बताते हैं कि किस तरह मुजतबा खामनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता बनाया गया है. युद्ध के तीव्र होने के साथ डर्टी बॉम्ब के खतरे ने चिंता बढ़ा दी है. मध्य पूर्व में भारतीय तेल जहाज फंसे हैं और अमेरिकी सेना भी युद्ध में सक्रिय है. दोनों पक्षों के हमले और जवाबी हमलों से क्षेत्र में गंभीर तनाव देखा जा रहा है. इस विस्तृत चर्चा में हम प्रमुख मुद्दों जैसे युद्ध के बढ़ते दायरे, राजनीतिक बदलावों, और तेल मार्ग पर अस्थिरता पर भी प्रकाश डालते हैं.







