
ईरान-अमेरिकी युद्ध पर चीन ने जताई चिंता, देखें क्या कहा?
AajTak
रूस के बाद चीन ने भी पश्चिम एशिया में जारी युद्ध पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. चीन ने तत्काल युद्ध समाप्त होने की मांग की है और इसके लिए प्रयासरत है. हाल के दिनों में चीन ने रूस, ईरान, ओमान, फ्रांस, इज़राइल, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रियों से संवाद स्थापित किया है ताकि युद्ध को समाप्त किया जा सके. यह बयान वैश्विक शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई को सुपुर्दे खाक करने और शोक समारोह को अचानक अगले आदेश तक टाल दिया है. तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में तैयारियां जारी हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों और इजरायल की कड़ी चेतावनी के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं. इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा है कि ईरानी शासन द्वारा चुना गया कोई भी नया नेता, जो इजरायल के खिलाफ नीति अपनाएगा, उसे निशाना बनाया जा सकता है.

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी लड़ाई गुरुवार को छठे दिन में पहुंच गई है. दोनों पक्षों के लगातार हमलों के कारण इस क्षेत्र में संकट और बढ़ता दिखाई दे रहा है और हालात अभी भी शांत होने के कोई संकेत नहीं दिखा रहे हैं। इस बीच दुबई में फंसी एक्ट्रेस लारा दत्ता ने एक वीडियो शेयर किया है. देखिए.











