
'ऑपेशन सिंदूर' में अजरबैजान ने PAK को दिया था समर्थन, आज ईरान ने ड्रोन अटैक कर दी चोट
AajTak
ईरान ने अजरबैजान के स्वायत्त क्षेत्र नख्चीवान पर ड्रोन हमला किया है, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया है. अजरबैजान ने ईरान के राजदूत को तलब कर कड़ा विरोध जताया है.
ईरान पर इजरायल-अमेरिका के हमले के बाद मिडिल ईस्ट जंग लगातार भड़कती जा रही है. इस आग में अब कई मुल्क जल रहे हैं. इसी में नया नाम अजरबैजान का भी शामिल हुआ है. सामने आया है कि, ईरान ने अजरबैजान पर ड्रोन हमला किया है. अजरबैजान ने स्पष्टीकरण के लिए ईरान के राजदूत को तलब किया है. बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के समय अजरबैजान ने पाकिस्तान को सपोर्ट किया था और समर्थन देते हुए इस्लामाबाद से सहानुभूति जताई थी. ईरान ने पाकिस्तान के ही 'दोस्त' को इस जंग में निशाना बना दिया है.
अजरबैजान के विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि उसके स्वायत्त क्षेत्र Nakhchivan Autonomous Republic पर ड्रोन हमले ईरान की सीमा से किए गए. मंत्रालय के अनुसार, यह घटना क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है. इस मामले को लेकर अज़रबैजान सरकार ने तेहरान से कड़ा विरोध दर्ज कराया है और स्थिति पर स्पष्टीकरण मांगते हुए ईरान के राजदूत को तलब किया है. बयान में कहा गया है कि ऐसी घटनाएं दोनों देशों के संबंधों पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं और क्षेत्र में तनाव बढ़ा सकती हैं.
तुर्की-अजरबैजान ने पाकिस्तान को दिया समर्थन बता दें कि बीते साल ऑपरेशन सिंदूर के वक्त तुर्की और अजरबैजान ने पाकिस्तान का समर्थन किया था. तुर्की खुलकर पाकिस्तान का सपोर्ट करता रहा है और अजरबैजान के लिए वह एक ब्रिज की तरह है. दोनों देशों की विदेश नीति में, वन नेशन-टू स्टेट की बात होती है. भाषा, कल्चर और खानपान में भी दोनों लगभग एक से हैं. पाकिस्तान का अजरबैजान से जुड़ाव कोविड के दौर में हुआ, जब साल 2020 में अजरबैजान ने आर्मेनिया के खिलाफ युद्ध छेड़ा. इस्लामाबाद तब खुलकर अजरबैजान के पक्ष में आ गया. यहां तक कि उसे सैन्य सपोर्ट देने तक के वादे करने लगा. इससे दोनों देश कुछ जुड़े.
ऑपरेशन सिंदूर में अजरबैजान ने पाकिस्तान का खैरख्वाह बनते हुए उसके प्रति सहानुभूति जताई थी. पाकिस्तान में अजरबैजान के राजदूत खजर फरहादोव ने कहा था कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुसार कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का खुलकर समर्थन करता है. रिपब्लिक ऑफ अजरबैजान की स्वतंत्रता की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फरहादोव ने कहा कि 'अजरबैजान यूएन के प्रस्तावों के अनुसार कश्मीर मुद्दे पर पूरी तरह से पाकिस्तान के साथ है.
पाकिस्तान, करता रहा है अजरबैजान को सपोर्ट पाकिस्तान ने अजरबैजान की अखंडता से संबंधित सभी मामलों का खुलकर समर्थन किया है और पाकिस्तान पहला ऐसा देश है जिसने अजरबैजान को मान्यता दी थी.' अजरबैजान के राजदूत ने इसके अलावा तुर्की, पाकिस्तान और अजरबैजान के बीच त्रिपक्षीय समझौते को लेकर भी बात की. इस कार्यक्रम में नेशनल असेंबली के अध्यक्ष असद कैसर और तुर्की तथा यूरोपियन यूनियन समेत कई विदेशी राजदूतों ने शिरकत की थी और इस समारोह में पाकिस्तान और अजरबैजान के झंडों से सजा केक भी काटा गया.
वहीं पाकिस्तान, अजरबैजान की जमीन का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों में करता आया है. पाकिस्तान और तुर्की ने साथ मिलकर अजरबैजान में एक सम्मेलन किया था. इसमें भारत के खिलाफ खालिस्तान की बात को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाने की कोशिश की गई थी.

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी लड़ाई गुरुवार को छठे दिन में पहुंच गई है. दोनों पक्षों के लगातार हमलों के कारण इस क्षेत्र में संकट और बढ़ता दिखाई दे रहा है और हालात अभी भी शांत होने के कोई संकेत नहीं दिखा रहे हैं। इस बीच दुबई में फंसी एक्ट्रेस लारा दत्ता ने एक वीडियो शेयर किया है. देखिए.

अमेरिका-ईरान युद्ध के पांचवें दिन हिंद महासागर में श्रीलंका के तट के पास अमेरिकी पनडुब्बी ने टॉरपीडो हमले से ईरानी युद्धपोत आईरिस को डुबो दिया. इस हमले में 80 लोगों की मौत हो गई। यह युद्धपोत विशाखापट्टनम फ्लीट रिव्यू से लौट रहा था और अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में था. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेट ने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार टॉरपीडो से दुश्मन का जहाज डुबोया गया है. अमेरिका ने ईरान की 20 नौसैनिक जहाज और एक पनडुब्बी को नष्ट कर दिया है.

ईरानी हमलों के बीच यूएई ने 172 बैलिस्टिक मिसाइल और आठ क्रूज मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने का दावा किया है. यूएई के मुताबिक कुल लगभग 750 ड्रोन भी इंटरसेप्ट किए गए हैं. रूस और चीन समर्थन तो दे रहे हैं, लेकिन सैनिक या एयर डिफेंस सिस्टम की खुली मदद नहीं कर रहे हैं. ईरान की सैन्य तैयारी और हमलों की संख्या देखकर यह साफ है कि युद्ध की स्थिति गंभीर है और खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है.

ईरान पर संयुक्त सैन्य अभियान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की करीबी साझेदारी अब परीक्षा में है. शुरुआती लक्ष्य शासन परिवर्तन बताया गया था, लेकिन हालिया बयानों से प्राथमिकताएं बदलती दिख रही हैं. अमेरिका में घरेलू दबाव, बढ़ती गैस कीमतें और चुनावी राजनीति इस युद्ध की दिशा तय कर सकती हैं.

सऊदी अरब के अल खज इलाके में ईरान की दो क्रूज मिसाइलों को सऊदी रक्षा मंत्रालय द्वारा नष्ट कर दिया गया है. ये मिसाइल अटैक इस क्षेत्र में जारी संघर्ष में इजरायल व अमेरिका द्वारा ईरान को निशाना बनाए जाने के बीच हुआ है. ईरान ने खाड़ी के कई देशों पर वार जारी रखे हैं जहां मिसाइलों व ड्रोन हमलों की तीव्रता बढ़ी है. अमेरिका और उसके सहयोगी इस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए तैनात हैं लेकिन ईरान की रणनीति और प्रॉक्सीज की सक्रियता को रोकना चुनौती बना हुआ है.

ईरान-इजरायल युद्ध की सबसे ताज़ा खबरों में हम आपको बताते हैं कि किस तरह मुजतबा खामनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता बनाया गया है. युद्ध के तीव्र होने के साथ डर्टी बॉम्ब के खतरे ने चिंता बढ़ा दी है. मध्य पूर्व में भारतीय तेल जहाज फंसे हैं और अमेरिकी सेना भी युद्ध में सक्रिय है. दोनों पक्षों के हमले और जवाबी हमलों से क्षेत्र में गंभीर तनाव देखा जा रहा है. इस विस्तृत चर्चा में हम प्रमुख मुद्दों जैसे युद्ध के बढ़ते दायरे, राजनीतिक बदलावों, और तेल मार्ग पर अस्थिरता पर भी प्रकाश डालते हैं.







