
ईरान-इजरायल और अमेरिका... ट्रंप द्वारा घोषित ये सीजफायर तीनों देशों के लिए विन-विन सिचुएशन कैसे है?
AajTak
ईरान और इजरायल के बीच हुआ सीजफायर जंगों की तपिश से झुलस रहे पश्चिम एशिया के लिए पानी की ठंडी बौछार लेकर आया है. इस युद्ध का लंबा खींचना तीनों पक्षों के लिए विनाशकारी होता. ईरान का एयर डिफेंस तो खत्म ही हो चुका था. उसके परमाणु ठिकानों पर पड़े मार की वजह से उसका आत्मबल भी टटू रहा था. इजरायल की दिक्कतें भी अब बढ़ने लगी थीं. ईरानी मिसाइल अब अपनी मर्जी से वहां प्रवेश कर रहे थे. ऐसी स्थिति में अमेरिकी के लिए मुश्किल होने वाली थी.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि ईरान और इजरायल ने 12 दिनों से चले आ रहे युद्ध को बंद करने की घोषणा की है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि दोनों देशों ने 'पूर्ण और संपूर्ण युद्धविराम' की घोषणा की है. दोनों देशों के बीच ये सीजफायर लागू हो गया है. इसी के साथ ही एक ऐसी जंग बंद हो गई है जिसके भड़कने पर दुनिया के कई हिस्से लड़ाई की चपेट में आ सकते थे.
ट्रंप ने इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए दोनों पक्षों को बधाई देते हुए कहा कि इन दोनों देशों ने सहनशक्ति, साहस और बुद्धिमत्ता दिखाई और इस वजह से जो जंग कई वर्षों तक चल सकता था वो अब समाप्त हो गया है. दरअसल राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से घोषित ये संघर्ष विराम ईरान-इजरायल और स्वयं अमेरिका के लिए विन विन सिचुएशन लेकर आया है. क्योंकि यह सीजफायर हर पक्ष के रणनीतिक हितों को कुछ हद तक संबोधित करता है.
आइए इसे समझते हैं.
इजरायल के लिए कैसे विन विन सिचुएशन है युद्धविराम
परमाणु खतरे की चिंता से मुक्ति
ईरान पर हमले का इजरायल का प्राथमिक लक्ष्य ईरान की आणविक शक्ति को नष्ट करना था. इस जंग में इजरायल ने ईरान की परमाणु बम बनाने की शक्ति को गंभीर नुकसान पहुंचा. 13 जून से शुरू हुए हमलों में इजरायल ने फोर्डो, नतांज, और इस्फहान जैसे प्रमुख परमाणु स्थलों को निशाना बनाया. सैटेलाइट तस्वीरों और अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन हमलों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को कई साल पीछे धकेल दिया.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






