
इस Virus से खतरे में आपका Bank Account! एक गलती बना देगी कंगाल, सरकारी एजेंसी ने जारी की चेतावनी
AajTak
आपका बैंक अकाउंट पर खतरा है. एक नए वायरस को लेकर चेतावनी दी गई है. इससे एक गलती से आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है. इसको लेकर सरकारी एजेंसी की ओर से चेतावनी जारी की गई है. ये वायरस आपके फोन में इंस्टॉल होकर बैंकिंग डिटेल्स को चुरा लेता है.
भारतीय बैंकिंग कस्टमर्स को सावधान हो जाने की जरूरत है. उनको टारगेट किया जा रहा है. इस बार एक नए तरीके के मोबाइल बैंकिंग मैलवेयर कैंपेन से उनको निशाने पर लिया जा रहा है. इसको लेकर इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने चेतावनी जारी की है.
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली एजेंसी CERT-In ने हालिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है. इस वजह से SOVA मैलवेयर से बच के रहने की जरूरत है. ये पहले अमेरिका, रूस और स्पेन जैसे देशों को टारगेट कर रहा था.
अब इसमें भारत और दूसरे देशों को भी इसकी लिस्ट में ऐड कर दिया गया है. SOVA मैलवेयर का लेटेस्ट वर्जन अपने आपको एंड्रॉयड ऐप के जरिए छुपा लेता है. ये पॉपुलर ऐप्स जैसे Chrome, Amazon, NFT प्लेटफॉर्म के लोगो का इस्तेमाल कर अपने आपको छुपा के रखता है.
कैसे करता है काम?
इस वजह से लोग इसे डिवाइस में इंस्टॉल कर लेते हैं. इसके बाद वायरस एक्टिव होकर लोगों को टारगेट करना शुरू कर देता है. SOVA मैलवेयर का नया वर्जन 200 से ज्यादा मोबाइल एप्लीकेशन को टारगेट कर रहा है. इसमें बैकिंग ऐप्स के अलावा क्रिप्टो एक्सचेंज और वॉलेट्स भी शामिल हैं.
ये मैलवेयर यूजर्स की लॉगिन डिटेल्स को तब चुरा लेता है जब वो अपने नेट बैंकिंग ऐप्स में बैंकिंग अकाउंट को एक्सेस करने के लिए लॉगिन करते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, इस मैलवेयर को SMS फिशिंग के जरिए फैलाया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










