
इस साल के 75 दिनों में क्या-क्या विकास हुआ, पीएम मोदी ने एक सुर में गिनाए काम
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शामिल हुए. यहां पीएम ने कहा कि विश्व आज इस बात को महसूस कर रहा है कि भारत के आइडियाज और सामर्थ्य Global Good के लिए हैं. इसलिए आज विश्व कह रहा है- This is india's Moment. पीएम ने आगे कहा- आज भारत दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है. आज भारत दुनिया में नंबर वन स्मार्टफोन डेटा कंज्यूमर है.
India Today Conclave 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2023 के दूसरे दिन और आखिरी दिन 20वें एडिशन को संबोधित करने पहुंचे. पीएम ने यहां जी-20 से लेकर भारत के विकास पर खुलकर चर्चा की. मोदी ने देश-विदेश से कार्यक्रम में आए लोगों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि मुझे देखकर अच्छा लगा कि इस कार्यक्रम की थीम- इंडिया मूवमेंट है. आज दुनिया में हर कोई एक स्वर में कह रहा है कि यह भारत का समय है. लेकिन जब इंडिया टुडे ग्रुप यह बात कहता है तो एक्स्ट्रा स्पेशल है.
पीएम ने कहा- आज भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको सिस्टम है. मोदी ने इसी साल के पिछले 75 दिनों के कामों को गिनाया. उन्होंने कहा- इन 75 दिनों में देश का ऐतिहासिक ग्रीन बजट आया. कर्नाटक के शिवमोगा में एयरपोर्ट का लोकार्पण हुआ. मुंबई में मेट्रो का अगला फेज शुरू हुआ. दुनिया का सबसे लंबा रिवर कूज चला. बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस-वे शुरू हुआ. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का एक सेक्शन शुरू किया गया. मुंबई से विशाखापट्टनम के लिए वंदे भारत ट्रेनें चलना शुरू हुईं.
'एयर इंडिया ने दुनिया का सबसे बड़ा aviation ऑर्डर दिया'
पीएम ने कहा- IIT धारवाड़ के कैंपस का लोकार्पण हुआ. भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का परमवीर चक्र विजेताओं का नाम दिया गया. भारत ने 20 प्रतिशत एथेनॉल युक्त पेट्रोल (ईंधन ई20) को लॉन्च किया. तुमकुरू में एशिया की सबसे बड़ी आधुनिक हेलिकॉप्टर फैक्ट्री का लोकार्पण हुआ है. एयर इंडिया ने दुनिया का सबसे बड़ा एविएशन ऑर्डर दिया है. भारत ने ई-संजीवनी के माध्यम से 10 करोड़ टेली-कंसल्टेशन का मुकाम हासिल किया है. भारत ने 8 करोड़ नए टेप ऑर्डर कनेक्शन ऑर्डर देने का मुकाम हासिल किया है. यूपी-उत्तराखंड में रेलवे विद्युतीकरण का काम पूरा हुआ है. देश को दो ऑस्कर अवॉर्ड जीतने की खुशी मिली है.
'कूनो में 12 चीता का नया आया है'
मोदी ने आगे कहा- कूनो नेशनल पार्क में 12 चीता का नया बैच आया है. भारतीय महिला क्रिकेट की अंडर 19 टीम ने टी20 का वर्ल्ड कप जीता है. हजारों विदेशी डिप्लोमेट और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि जी-20 की बैठकों में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हैं. जी-20 की 28 अहम बैठकें हुईं हैं. हर तीन दिन एक बैठक हुई. एनर्जी समिट हुई. आज ही ग्लोबल मिलट कॉन्फरेंस हुई. बेंगलुरु में हुए एयर इंडिया के कार्यक्रम में 100 से ज्यादा देश भारत आए. सिंगापुर के साथ यूपीआई लिंक की शुरुआत हुई. तुर्की की मदद के लिए ऑपरेशन दोस्त चलाया. भारत का सामर्थ्य दुनिया देख रही है. भारत-बांग्लादेश गैस पाइप लाइन का लोकार्पण हुआ.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.





