
इस रूट की वंदे भारत एक्सप्रेस में डबल होगी कोच की संख्या, ट्रेनों की स्पीड भी हो जाएगी तेज
AajTak
भारतीय रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों की क्षमता बढ़ाने के लिए सिकंदराबाद-तिरुपति-सिकंदराबाद रूट पर ट्रेन में कोच बढ़ाने का फैसला किया है. कोच बढ़ाने के साथ ही, रेलवे ट्रेन की स्पीड को बढ़ाने के लिए भी काम किया जा रहा है. आइए जानते हैं इस रूट की वंदे भारत ट्रेन में कितने कोच की संख्या बढ़ेगी.
भारतीय रेलवे लगातार देश में वंदे भारत ट्रेनों का नेटवर्क बढ़ा रहा है. इसी के साथ, रेलवे वंदे भारत ट्रेनों को और बेहतर सुविधा के लिए भी तैयार कर रहा है. इसी कड़ी में भारतीय रेलवे ने सिकंदराबाद - तिरुपति - सिकंदराबाद वंदे भारत ट्रेन की यात्री क्षमता को बढ़ाने का फैसला किया है. अभी तक इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन 8 कोच के साथ 530 यात्रियों की क्षमता से चलती थी. अब 17 मई से कोचों की संख्या बढ़ाकर 16 कर दी जाएगी. इसी के साथ यात्रियों की क्षमता बढ़कर 1,128 हो जाएगी. इसी के साथ, वंदे भारत ट्रेन की स्पीड भी बढ़ाई जाएगी.
सिकंदराबाद - तिरुपति - सिकंदराबाद वंदे भारत ट्रेन से दोनों दिशाओं में यात्रा के समय में भी 15 मिनट की कमी आएगी. पहले इस ट्रेन को ट्रेन सिकंदराबाद से तिरुपति के लिए 8 घंटे 30 मिनट लगते थे. अब ये समय घटकर 8 घंटे 15 मिनट हो जाएगा. बता दें, पीएम मोदी ने इस ट्रेन को 08 अप्रैल को हरी झंडी दिखाई थी.
गाड़ी संख्या 20701/20702 सिकंदराबाद - तिरुपति - सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत 8 कोच के साथ हुई थी. इसमें 1 एग्जीक्यूटिव क्लास और सात चेयर कार कोच शामिल थे. नियमित सेवाओं के तौर पर शुरुआत होने के बाद से ही ट्रेन का परिचालन पूरी यात्री क्षमता के साथ होता रहा है. इसकी पैट्रोनेज (patronage) दर नियमित तौर पर 100% से ज्यादा रही है.
पैट्रोनेज या राइडरशिप का आम भाषा में मतलब यह है कि इस ट्रांसपोर्ट सेवा को कितने लोग इस्तेमाल कर रहे हैं. यह किसी ट्रांसपोर्ट सेवा की कामयाबी का बेंचमार्क भी माना जाता है. बता दें कि ट्रेन संख्या 20701 सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए अप्रैल महीने में 131% जबकि मई 2023 में 135% पैट्रोनेज दर दर्ज की गई. वहीं, ट्रेन संख्या 20702 तिरुपति-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लिए यह दर अप्रैल में 136% जबकि मई 2023 में 138% रही.
वहीं, अगर यात्री संख्या की बात करें तो 15 मई तक 44,992 यात्रियों ने आने-जाने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवाएं ली हैं. 21,798 यात्रियों ने सिकंदराबाद से तिरुपति के लिए यात्रा की. वहीं, 23,194 यात्रियों ने तिरुपति से सिकंदराबाद की यात्रा की. इसी को देखते हुए रेलवे ने इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस में कोचों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






