
इस राज्य में शराब पर रोक जारी, फलों और चावल से बनी वाइन और बीयर को मिलेगी मंजूरी
AajTak
शराबबंदी के बावजूद अब स्थानीय स्तर पर बने वाइन और बीयर की बिक्री को अनुमति देने की तैयारी की जा रही है. ज़ोरम पीपल्स मूवमेंट (ZPM) सरकार बुधवार को विधानसभा में एक विधेयक पेश करेगी.
मिजोरम में शराबबंदी के बावजूद अब स्थानीय स्तर पर बने वाइन और बीयर की बिक्री को अनुमति देने की तैयारी की जा रही है. ज़ोरम पीपल्स मूवमेंट (ZPM) सरकार बुधवार को विधानसभा में एक विधेयक पेश करेगी, जिससे राज्य में फलों और चावल से बनी वाइन और बीयर के निर्माण और बिक्री को मंजूरी दी जा सके.
हालांकि, मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने साफ किया है कि उनकी सरकार मिजोरम लिकर (निषेध) अधिनियम, 2019 के तहत शराब की बिक्री और खपत पर लगी रोक नहीं हटाएगी.
क्या होगा नया बदलाव? नए विधेयक के अनुसार, राज्य में उगाए गए फलों और चावल से बनी शराब को लाइसेंसधारकों को बेचने और बनाने की अनुमति दी जाएगी. इसके अलावा, परंपरागत मिजो देसी शराब, जो चावल से बनती है, उसे भी बेचने की मंजूरी दी जा सकती है.
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस फैसले से पहले चर्चों से भी सलाह ली गई और उन्होंने इस पर सहमति जताई है. हालांकि, सरकार सख्त शराबबंदी को जारी रखेगी और हार्ड लिकर (मजबूत शराब) की बिक्री को मंजूरी नहीं देगी.
मिजोरम में शराबबंदी का इतिहास मिजोरम में लंबे समय से शराबबंदी लागू रही है. 1984 में आंशिक रूप से शराब की बिक्री की अनुमति दी गई थी, लेकिन 1987 में इसे फिर से बंद कर दिया गया. 1997 में ‘मिजोरम लिकर टोटल प्रोहिबिशन एक्ट’ लागू कर दिया गया, जिससे पूरी तरह शराबबंदी हो गई. 2015 में इसे थोड़ी ढील दी गई और शराब की दुकानें खुलने लगीं, लेकिन 2019 में MNF सरकार ने फिर से शराबबंदी लागू कर दी.
राजस्व को लेकर उठ रहे सवाल हाल के वर्षों में राज्य में शराबबंदी को लेकर बहस चल रही है. कई लोग मानते हैं कि शराबबंदी के बावजूद लोग अवैध तरीके से शराब पी रहे हैं, जिससे राज्य को कोई फायदा नहीं हो रहा है. साथ ही, मिजोरम की आय के स्रोत भी सीमित हैं, इसलिए इस नीति में बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










