
इस कंपनी ने Samsung को पछाड़ा, भारत से सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट किए फोन
AajTak
Apple ने मेड इन इंडिया iPhone की मदद से एक बड़ी उपलब्ध हासिल की है. दरअसल, Apple ने जून क्वार्टर में भारत से सबसे ज्यादा स्मार्टफोन एक्सपोर्ट किए हैं. 49 प्रतिशत स्मार्टफोन एक्सपोर्ट करके Apple नंबर-1 के स्थान पर रहा, जबकि सैमसंग का शेयर 45 प्रतिशत का है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं और कौन से आईफोन का प्रोडक्शन भारत में सबसे पहले शुरू हुआ.
Apple ने हाल ही में अपनी iPhone 15 और iPhone 15 Pro सीरीज से पर्दा उठाया और कंपनी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. बीते कुछ दिनों के दौरान कंपनी ने भारत से स्मार्टफोन एक्सपोर्ट के मामले में एक बड़ी उपलब्ध हासिल की है और सैमसंग को दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है.
एचटी टेक की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने जून क्वार्टर के दौरान कुल 49 प्रतिशत की शिपमेंट की, जिसमें कंपनी के कुल 12 मिलियन स्मार्टफोन हैं. वहीं सैमसंग का स्मार्टफोन एक्सपोर्ट शेयर 45 प्रतिशत की है.
बताते चलें कि Apple ने हाल ही में भारत में अपने मैन्युफैक्चरर का विस्तार किया है, जिसका रिजल्ट सभी के सामने है. भारत का स्मार्टफोन एक्सपोर्ट मार्च 2023 के क्वार्टर में करीब 13 मिलियन था, जो जून के क्वार्टर में करीब 12 मिलियन पर जा पहुंचा.
ये भी पढ़ेंः iPhone 15 के डिजाइन को लेकर खूब बना मजाक, लेकिन फिर भी दुकानों पर लगी कतार
Apple ने भारत में आईफोन का मैन्युफैक्चर साल 2017 से शुरू किया और पहला फोन iPhone SE था. कंपनी ने साल 2022 की छमाही से आईफोन 14 और उससे पुराने मॉडल्स को प्रोडक्शन भारत में शुरू किया.
ये भी पढ़ेंः आपकी आवाज निकालेगा फोन, जानिए iOS 17 के बेस्ट फीचर्स के बारे में

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












