
'इस्लाम को बचाने के लिए' गैर-मुस्लिमों को मलेशियाई सरकार ने दिया ऐसा फरमान, मचा बवाल, लेना पड़ा यूटर्न
AajTak
मलेशिया की अनवर इब्राहिम सरकार हाल ही में ऐसी गाइडलाइंस जारी करने की तैयारी में थी जिसके अनुसार गैर-इस्लामी कार्यक्रमों में मुस्लिमों को बुलाने के लिए मुस्लिम धार्मिक गुरु की अनुमति की जरूरत पड़ती. मलेशिया सरकार अपने इस प्रस्ताव को जल्द ही लागू करना चाहती थी लेकिन जैसे ही यह सार्वजनिक हुआ तो विवाद खड़ा हो गया.
मलेशिया की अनवर इब्राहिम सरकार हाल ही में ऐसी गाइडलाइंस जारी करने की तैयारी में थी जिसके अनुसार गैर-इस्लामी कार्यक्रमों में मुस्लिमों के जाने की सीमा तय की जानी थी. सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक, मलेशिया में गैर-मुस्लिमों को अपने धार्मिक स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में मुस्लिमों को बुलाने के लिए मुस्लिम धार्मिक गुरु की अनुमति की जरूरत पड़ती.
मलेशिया की सरकार का कहना था कि, इस फैसले से देश में एकता को बढ़ावा मिलेगा और इस्लामी नजरिए से फैलने वाली गलतफहमी को रोका जा सकेगा. मलेशियाई सरकार अपने इस प्रस्ताव को जल्द ही लागू करना चाहती थी लेकिन जैसे ही यह सार्वजनिक हुआ तो विवाद खड़ा हो गया.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार की ओर से यह फैसला इसलिए लिया जा रहा था, जिससे दूसरे धर्म के कार्यक्रमों में जाकर मुस्लिम लोगों का इस्लाम के लिए गलत नजरिया बनने से रोका जा सके. हालांकि, मलेशिया की सरकार अपने इस फैसले की वजह से आलोचनाओं से घिर गई.
सेलांगोर के सुल्तान ने की सरकार के फैसले की कड़ी आलोचना
मलेशिया के सेलांगोर राज्य के सुल्तान शरफुद्दीन इदरीस शाह ने भी सरकार की कड़ी आलोचना की. विवाद बढ़ता देख सरकार ने अपना फैसला वापस ले लिया.
सेलांगोर राज्य के सुल्तान शरफुद्दीन इदरीस शाह ने कहा कि, सरकार का यह फैसला बिना बात विवाद को बढ़ावा देने वाला है जिससे धार्मिक सद्भाव पर गलत असर पड़ सकता है. उन्होंने आगे कहा कि, "मुस्लिमों का दूसरे धर्म के कार्यक्रमों में शामिल होकर इस्लाम के प्रति विश्वास कभी कमजोर नहीं होगा. मुझे भरोसा है कि मुस्लिम अपने धर्म को लेकर अपनी सीमा जानते हैं और आसानी से किसी और धर्म का रुख नहीं करने जाएंगे." सुल्तान ने आगे कहा कि, मलेशिया एक बहुसांस्कृतिक देश है जहां लोग विभिन्न धर्मों और आस्थाओं का पालन करते हैं. इसलिए यहां कभी धार्मिक सहिष्णुता से समझौता नहीं किया जा सकता है. उन्होंने आगे कहा कि, ऐसी चीजों को करने की जगह मुस्लिमों को अपना विश्वास मजबूत करने के लिए इस्लाम को गहराई से समझना चाहिए.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.






