
'इसी कलंक के साथ मर जाऊंगा'... कहानी चांद मोहम्मद की, जिसे पुलिस ने बना दिया था 'आतंकवादी'
AajTak
यह कहानी है बरेली के चांद मोहम्मद की, जिसे 2014 में बरेली की एक अदालत ने 5 साल आतंकवादी के तौर पर जेल में बिताने के बाद निर्दोष करार देते हुए सभी आरोपों से मुक्त कर दिया. चांद मोहम्मद बरी हो गए, लेकिन समाज की नजर में आज भी बाइज्जत बरी न हो पाए. पढ़िए पूरी दास्तां-
आतंकवादी के आरोप का दंश झेल रहे बरेली के चांद मोहम्मद अभी भी इस दंश से बाहर नहीं आ पाए हैं. 2014 में बरेली की एक अदालत ने चांद मोहम्मद को 5 साल आतंकवादी के तौर पर जेल में बिताने के बाद निर्दोष करार देते हुए सभी आरोपों से मुक्त कर दिया. 53 वर्षीय चांद आज भी अपने ऊपर आतंकवादी कलंक को लेकर जीवन यापन कर रहे हैं.
आज भी समाज के तमाम लोग उनको इसी नजर से देखते हैं और पास बैठने से भी कतराते हैं, जबकि चांद मोहम्मद सभी आरोपों से दोषमुक्त हो चुके हैं. 13 अक्टूबर 2009 को चांद को हिरासत में लिया गया था. इनके पास से बम, तमंचे, आतंकवादी संबंधित साहित्य और नक्शे बरामद होने का दावा किया गया था.
5 साल तक जेल में रहने के बाद चांद मोहम्मद को अदालत ने निर्दोष करार देते हुए सभी आरोपों से मुक्त करके रिहा कर दिया, मगर आज भी समाज इनको आतंकवादी की नजर से देखता है और इनसे कतराता है. आज भी लोग इनको अपने शादी, विवाह के फंक्शन आदि में बुलाने से कतराते हैं. इस आतंकवादी ठप्पे की वजह से कोई नौकरी न मिली.
इसी कलंक के साथ मर जाएंगे
चांद मोहम्मद ने बताया, 'जो दाग आतंकवादी का उनके ऊपर लगा है, वह अब कभी नहीं मिटेगा, वह अब इसी दाग के साथ मर जाएंगे, आतंकवादी शब्द जुड़ जाने की वजह से तमाम रिश्तेदारों, दोस्तों, समाज के लोगों ने दूरियां बना ली, आज भी लोगों को डर रहता है कि कि कहीं मैं आतंकवादी तो नहीं हूं.
कैसे हुई थी चांद मोहम्मद की गिरफ्तारी?

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








