
'इसका कंगना की तरह...', उदयपुर सांसद को धमकी देने वाला अरेस्ट, बोला- भावुक होकर कर दिया था कमेंट
AajTak
Udaipur News: आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह किसी भी राजनीतिक विचारधारा से नहीं जुड़ा है. बीजेपी सांसद मन्नालाल रावत ने गुजरात में बीटीपी को NOTA से कम वोट मिलने और कांकरी डूंगरी कांड में लोगों को बाहरी (झारखंड से) बताने वाले वाले बयान से नाराज था.
Rajasthan News: उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है. युवक बीटीपी (भारतीय ट्राइबल पार्टी) पर दिए एक बयान से सांसद से नाराज था. इसके बाद सोशल मीडिया पर धमकी भरा कमेंट किया था.
मामले में सुनी कुनी उर्फ कुंती भगोरा (21) पुत्र लक्ष्मण निवासी धरियावाद को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी जयपुर के शाहपुरा से बीएससी बीएड सेकंड ईयर में पढ़ाई कर रहा है. आरोपी ने यूट्यूब पर सांसद के एक इंटरव्यू के वीडियो में कमेंट बॉक्स में यह धमकी दी थी. एसपी योगेश गोयल ने बताया, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह किसी भी राजनीतिक विचारधारा से नहीं जुड़ा है. बीजेपी सांसद मन्नालाल रावत ने गुजरात में बीटीपी को NOTA से कम वोट मिलने और कांकरी डूंगरी कांड में लोगों को बाहरी (झारखंड से) बताने वाले वाले बयान से नाराज था. इससे आहत होकर सोशल मीडिया पर धमकी भरा कमेंट कर दिया. अब उसे अपनी गलती पर पछतावा है.
आरोपी ने यूट्यूब पर सांसद के एक इंटरव्यू के वीडियो में कमेंट बॉक्स में धमकी दी थी. उसने यूट्यूब अकाउंट @kunibhagoraofficial3246 से कमेंट में लिखा- ''इसका कंगना की तरह गेम बजाना पड़ेगा. सांसद बनाकर गलती कर दी. बहुत जल्द ही उदयपुर में भी रगड़ा निकाल दिया जाएगा. तुम्हारी वाडिया (विसर्जन) उठने वाली है.'' मामला सामने आने के बाद सीएम ऑफिस से उच्च स्तरीय कमेटी जांच में जुट गई थी, इसको लेकर सांसद रावत ने एसपी को सूचना दी थी.
सांसद मन्नालाल रावत ने विरोधियों को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था- ये कभी गुजरात में बीटीपी के नाम पर चुनाव लड़ा करते थे. विधानसभा चुनाव में इन्होंने 16 सीटों पर अपने सिम्बल पर चुनाव लड़ा और 13 सीटों पर NOTA से भी कम वोट मिले. इनका दोहरा चरित्र कांकरी डूंगरी कांड में देखा गया. जिसमें बाहरी लोग आए. झारखंड से लोग बुलाए गए.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








