
'इलाके में हमसे कोई पैसे नहीं लेता...' रेस्टोरेंट का बिल देने से किया इनकार, तीन लोगों के गैंग ने कर दी तोड़फोड़
AajTak
केरल के कोझिकोड में तीन लोग एक रेस्टोरेंट पर खाना खाने पहुंचे थे. खाने के बाद 600 रुपये का बिल आया तो पैसे देने से इनकार कर दिया. आरोप कहने लगे कि इलाके में कोई रेस्टोरेंस पैसे नहीं लेता. इसी के बाद तीनों आरोपियों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर दी. इस दौरान एक कर्मचारी घायल हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
केरल के कोझिकोड में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 600 रुपये का बिल देने से तीन लोगों ने इनकार कर दिया. इसी के साथ रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ कर दी. यह घटना शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है.
एजेंसी के मुताबिक, तीन सदस्यीय गैंग शहर के एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट में पहुंचा. तीनों ने आराम से खाना खाया और करीब 600 रुपये का बिल बना. लेकिन जैसे ही होटल कर्मचारियों ने बिल थमाया, तीनों का व्यवहार अचानक बदल गया. आरोप है कि उन्होंने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया और दबंगई दिखाते हुए कहा कि इलाके में कोई भी उनसे पैसे नहीं लेता.
बिल को लेकर शुरू हुई बहस हिंसक झगड़े में बदल गई. गुस्साए आरोपियों ने लोहे की रॉड उठाकर रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ शुरू कर दी. उन्होंने डिस्प्ले बोर्ड और कांच की अलमारी को निशाना बनाया, जिसमें खाने का सामान रखा था. कुछ ही मिनटों में होटल के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
यह भी पढ़ें: हार्न बजाने पर विवाद, युवक-युवतियों को बेरहमी से बेसबॉल बैट से पीटा, हिंदू संगठन बोले, अब...
इस हमले में होटल का एक कर्मचारी घायल हो गया. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उसे भी नहीं बख्शा और मारपीट कर दी. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि बाकी दो मौके से फरार हो गए.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों का क्रिमिनल बैकग्राउंड रहा है और वे पहले भी कई मामलों में शामिल रहे हैं.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









