
इराक में क्रैश हुआ अमेरिका का KC-135 विमान, चार सैनिकों की मौत
ABP News
अमेरिकी सेना का टैंकर विमान ईरान के खिलाफ चल रहे यूएस ऑपरेशन का हिस्सा था. फिलहाल इन इलाकों में दो टैंकर विमान तैनात किए, उनमें से क्रैश विमान एक था. इस तरह के विमान युद्ध के दौरान हवा में ईंधन भरने के काम आते हैं.
पश्चिमी इराक में एक अमेरिकी सैन्य विमान U.S. KC-135 क्रैश हो गया. इसमें 6 क्रू मेंबर सवार थे. इनमें 4 की मौत हो गई. विमान क्रैश के बाद से राहत बचाव कार्य चल रहा, दो अन्य सैनिकों की तलाश जारी है. विमान गिरने में न तो किसी दुश्मन गोलीबारी और न ही किसी अपने की गोलीबारी का हाथ बताया जा रहा है. यह एक टैंकर विमान था.
अमेरिकी सेना का टैंकर विमान ईरान के खिलाफ चल रहे यूएस ऑपरेशन का हिस्सा था. फिलहाल इन इलाकों में दो टैंकर विमान तैनात किए, उनमें से क्रैश विमान एक था. इस तरह के विमान युद्ध के दौरान हवा में ईंधन भरने के काम आते हैं. दूसरा विमान सुरक्षित लैंड किया गया है. दुर्घटनाग्रस्त विमान बोइंग कंपनी का है. इस तरह के टैंकर बोइंग विमान अमेरिकी ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाते हैं. इससे पहले इन विमानों का उपयोग खाड़ी युद्ध के दौरान लड़ाकू विमानों और बमबर्षक विमानों की मारक क्षमता को बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर किया गया था.
Four Confirmed Deceased in Loss of U.S. KC-135 Over IraqTAMPA, Fla. – At approximately 2 pm ET on March 12, a U.S. KC-135 refueling aircraft went down in western Iraq. Four of six crew members on board the aircraft have been confirmed deceased as rescue efforts continue.The…













