
'इतनी शक्तिशाली सरकार और एक सफाई कर्मचारी के खिलाफ यहां आई' CJI चंद्रचूड़ ने खारिज की याचिका
AajTak
मद्रास हाई कोर्ट ने एक सरकारी स्कूल में पार्ट टाइम जॉब कर रहे सफाई कर्मचारी को स्थाई नियुक्ति में मिलने वाला लाभ देने का आदेश दिया था. इसके खिलाफ तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. जस्टिस चन्द्रचूड़ की बेंच ने कहा कि एक आदमी ने 22 साल तक स्कूल में अपनी सेवा दी. जब वो घर लौट रहा तो वो बिना किसी पेंशन , ग्रेच्युटी के. ये हमारे समाज का निचला स्तर है.
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने बुधवार को देश के 50वें CJI के रूप में शपथ ली. चीफ जस्टिस बनने के बाद उन्होंने साफ कर दिया कि वे आम आदमी के हित में काम करेंगे. इसके कुछ घंटों बाद ही उनकी कही गई यह बात उनके एक फैसले उस वक्त नजर आई, जब सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने एक सफाई कर्मचारी के खिलाफ याचिका लगाने पर तमिलनाडु सरकार को फटकार लगाई. तमिलनाडु सरकार की इस याचिका को खारिज करते हुए जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि ये क्या हो रहा है? राज्य सरकार एक सफाईकर्मी के खिलाफ अपील में यहां तक आई है? इतनी शक्तिशाली सरकार और एक अदने से सफाई कर्मचारी के खिलाफ यहां तक आ गई गई? यह खेदजनक है.
दरअसल मद्रास हाई कोर्ट ने हाल ही में एक सरकारी स्कूल में पार्ट टाइम जॉब कर रहे सफाई कर्मचारी को स्थाई नियुक्ति में मिलने वाला लाभ देने का आदेश दिया था. इसके खिलाफ तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी.
ये समाज का सबसे निचला स्तर- चीफ जस्टिस चन्द्रचूड़
जब ये मामला चीफ जस्टिस चन्द्रचूड़ की बेंच के सामने आया तो उन्होंने कहा कि एक आदमी ने 22 साल तक स्कूल में अपनी सेवा दी. 22 साल बाद जब वो घर लौट रहा तो वो बिना किसी पेंशन , ग्रेच्युटी के. ये हमारे समाज का सबसे निचला स्तर है. हैरत है कि सरकार एक सफाई कर्मचारी के खिलाफ कोर्ट आ रही है.
आम आदमी के हित में करेंगे काम- सीजेआई जस्टिस चंद्रचूड़ ने बुधवार को सीजेआई का पद संभाला. इसके बाद उन्होंने कोर्ट परिसर में स्थित बापू की प्रतिमा पर पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि दी. इस दौरान उन्होंने साफ कर दिया कि वे आम आदमी के हित में काम करेंगे. इसके बाद चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ अपने चेंबर में गए. उन्होंने यहां राष्ट्रध्वज को नमन किया. इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ थीं. CJI के रूप में, जस्टिस चंद्रचूड़ का कार्यकाल 10 नवंबर, 2024 तक दो साल का होगा.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








