
'इतनी बुरी हो कि तुमसे शादी कर लिए', देखें दूल्हा-दुल्हन का वायरल वीडियो
AajTak
Dulha Dulhan Viral Video: पाकिस्तानी एक्टर और एक्ट्रेस का शादी के बाद का एक वीडियो बेहद चर्चा में है. इसमें दोनों ही बहुत ही मजाकिया अंदाज में एक-दूसरे से बात कर रहे हैं. दोनों ने साथ में मिलकर कई फिल्में भी की हैं. इस कपल ने लंबे अर्से तक अपना रिश्ता दुनिया से छिपाकर रखा था.
पाकिस्तानी दूल्हा-दुल्हन का शादी के वक्त का एक वीडियो वायरल हो रहा है. असल में वीडियो में दिख रहे कपल पाकिस्तानी एक्टर-एक्ट्रेस हैं. वीडियो में दुल्हन, दूल्हे से पूछ रही हैं कि वह उन्हें कितनी बुरी लगती हैं? इस पर दूल्हा तपाक से जवाब देता है, 'इतनी कि मैंने तुमसे शादी कर ली.' इसके बाद दोनों ही हंसने लगते हैं.
हीबा बुखारी (Hiba Bukhari) पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं, उन्होंने पाकिस्तानी एक्टर अरेज अहमद (Arez Ahmed) से शादी की है. कुछ महीनों पुराना उनका यह वीडियो वायरल हो गया है. कपल ने वीडियो में अपनी अनोखी लव स्टोरी बयां की है. इसमें दोनों के बात करने का शरारती अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दूल्हा अरेज मोहम्मद दुल्हन हीबा से कह रहे हैं कि तुमने तो निकाह के अगले दिन ही लड़ाई कर ली थी. इस पर हीबा ने कहा कि क्योंकि तुम अगले दिन गायब हो गए थे. इस वीडियो में दोनों कार में नजर आ रहे हैं. वीडियो में अरेज ने हीबा को उनसे जुड़ी कई ऐसी बातें बताईं, जिसे सुनकर वह भावुक हो गईं. अरेज ने इस वीडियो में यहां तक कह दिया कि उन्हें हीबा से जुड़ी कई बातें याद हैं. उन्हें वह पल भी याद है, जब उन्होंने पहली बार देखा था.
3-4 साल तक नहीं की बात हीबा बुखारी और अरेज अहमद ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक वक्त ऐसा भी आया कि जब हम दोनों एक-दूसरे से तीन चार साल तक बात नहीं की थी. हीबा ने कहा हम दोनों ने मिलकर एक साथ 'तड़प' नाम की मूवी की थी, लेकिन तब भी सेट पर नॉर्मल ही बात होती थी. अरेज ने कहा कि उन्होंने हीबा को सीधे शादी के लिए प्रपोज किया था.
कपल ने इस इंटरव्यू में यह भी बताया कि रिश्ता पक्का होने के बाद करीब एक महीने तक बात छिपाकर रखी थी. हीबा ने कहा कि अरेज उनकी मां से एक बार सेट पर आकर मिले थे, लेकिन उससे पहले दोनों ही लोगों ने शादी के बारे में अपने घरों में बात नहीं की थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










