
इजरायल-हमास, व्यापार, टेक्नोलॉजी... कतर के अमीर और PM मोदी की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
AajTak
कतर के अमीर की दो दिवसीय यात्रा मोदी के निमंत्रण पर हो रही है. यह उनकी भारत की दूसरी राजकीय यात्रा है. इससे पहले वे मार्च 2015 में भारत आए थे. सोमवार को शुरू हुई उनकी यात्रा से पहले विदेश मंत्रालय ने कहा था कि उनकी यात्रा हमारी बढ़ती बहुआयामी साझेदारी को और गति प्रदान करेगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी के साथ व्यापक चर्चा की. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-कतर संबंधों को व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और लोगों के बीच संबंधों पर ध्यान केंद्रित करते हुए रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया, जिससे दोनों देशों के बीच गहरे और पारंपरिक संबंध और मजबूत होंगे. विदेश मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया.
दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत के दौरान इजरायल और हमास का मुद्दा भी उठा. दोनों तरफ से इस संबंध में अपने विचार रखे गए. साथ ही अन्य ग्लोबल मुद्दों पर भी बातचीत हुई. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि नेताओं के बीच इजरायल-हमास पर भी चर्चा हुई. दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी स्थिति बताई. कतर की जेलों में बंद भारतीय के मुद्दे पर भी बातचीत हुई. 600 भारतीय कतर की जेलों में हैं. 2024 में 85 भारतीयों को माफी मिल गई. एक नौसेना अधिकारी जो अभी भी कतर में रह गए हैं, उनका मामला अभी भी विचाराधीन है.
दो दिवसीय यात्रा पर हैं कतर के अमीर
कतर के अमीर की दो दिवसीय यात्रा मोदी के निमंत्रण पर हो रही है. यह उनकी भारत की दूसरी राजकीय यात्रा है. इससे पहले वे मार्च 2015 में भारत आए थे. सोमवार को शुरू हुई उनकी यात्रा से पहले विदेश मंत्रालय ने कहा था कि उनकी यात्रा हमारी बढ़ती बहुआयामी साझेदारी को और गति प्रदान करेगी. इससे पहले दिन में कतर के अमीर को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेहमान नेता का स्वागत किया. इस अवसर पर मोदी भी मौजूद थे. बाद में मोदी और अमीर ने हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की.
भारत और कतर ने मंगलवार को दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की स्थापना पर एक समझौते का आदान-प्रदान भी किया.
प्रधानमंत्री मोदी और कतर के अमीर की मौजूदगी में कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया गया.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






