
इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध पर शरद पवार का बड़ा बयान, PM मोदी को लेकर कही ये बात
AajTak
एनसीपी प्रमुख शरद पवार रविवार को मुंबई में एनसीपी के कार्यक्रम में बोल रहे थे. राखी जाधव को नवाब मलिक की जगह एनसीपी मुंबई अध्यक्ष चुना गया है. एनसीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान शरद पवार ने इजरायल और फिलिस्तीन युद्ध पर बात की.
इजरायल और फिलिस्तीन युद्ध पर NCP प्रमुख शरद पवार का बड़ा बयान सामने आया है. शरद पवार ने कहा है कि भारत हमेशा फिलिस्तीन के साथ खड़ा है. यह पहली बार है जब भारत ने इजरायल को समर्थन दिखाया है. जवाहरलाल नेहरू से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी सभी फिलिस्तीन के साथ मजबूती से खड़े थे.
एनसीपी प्रमुख शरद पवार रविवार को मुंबई में एनसीपी के कार्यक्रम में बोल रहे थे. राखी जाधव को नवाब मलिक की जगह एनसीपी मुंबई अध्यक्ष चुना गया है. एनसीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान शरद पवार ने इजरायल और फिलिस्तीन युद्ध पर बात की.
शरद पवार ने कहा, हम दुनिया में शांति चाहते हैं. अभी इजरायल और फिलिस्तीन के बीच युद्ध चल रहा है. वह पूरी जमीन फिलिस्तीन की है और उनकी जमीन पर इजरायल ने अतिक्रमण किया है. वह जगह, जमीन और मकान सब कुछ फिलिस्तीन का है. और बाद में इजरायल ने इस पर कब्जा कर लिया. इजरायल बाहरी है और जमीन मूल रूप से फिलिस्तीन की है. अतिक्रमण के बाद इजरायल देश बना.
शरद पवार ने आगे कहा, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, जवाहरलाल नेहरू, अटल बिहारी वाजपेयी सभी के विचार फिलिस्तीन के साथ खड़े होने के समान थे, यह हमेशा भारत सरकार का रुख था. भारत कभी किसी और के साथ खड़ा नहीं हुआ. भारत हमेशा उन लोगों के साथ खड़ा रहा जो मूल रूप से खड़े थे. वहां की जमीन और मकानों के मालिक हैं. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पहली बार हमारे प्रधानमंत्री असली मुद्दे को छोड़कर इजरायल के साथ खड़े हैं. उन्होंने असली मुद्दे को नजरअंदाज कर दिया. हमें अपने रुख पर स्पष्ट होना चाहिए. एनसीपी का रुख स्पष्ट होना चाहिए. हम कायम हैं वे लोग जो मूल रूप से उस भूमि के निवासी हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








