
इजरायली अखबार का दावा कितना सच? हमास लीडर याह्या सिनवार की मौत बनी पहेली! कतर के राजनयिक ने कही ये बात
AajTak
द येरूशलम पोस्ट की खबर सामने आते ही हमास नेता याह्या सिनवार को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया. इंटरनेट पर भी उसके जिंदा होने की बातें तैरने लगी. जिसके जवाब में इजरायली डिफेंस फोर्स यानी IDF ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
हसन नसरल्लाह की मौत के बाद हिज्बुल्लाह ने सोमवार को पहली बार इजरायल पर पलटवार किया. हिज्बुल्लाह ने इजरायल के शहर हाईफा पर सौ ज्यादा मिसाइल दागीं. इसके बाद इजरायल भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है. लेबनान हो या फिर गाजा सभी जगह इजरायल के हमले जारी हैं. इसी दौरान एक बड़ी खबर सामने आई है.
इजरायली अखबार का दावा इजरायल के ही एक अखबार द येरूशलम पोस्ट ने हमास नेता याह्या सिनवार के जिंदा होने का दावा किया है और ये भी कहा है कि उसने खुफिया तरीके से कतर से संपर्क साधा है. द येरूशलम पोस्ट की खबर सामने आते ही हमास नेता याह्या सिनवार को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया. इंटरनेट पर भी उसके जिंदा होने की बातें तैरने लगी.
द येरूशलम पोस्ट का बड़ा दावा क्या हमास का लीडर याह्या सिनवार अब भी जिंदा है? वो याह्या सिनवार जिसके बारे में ये कहा गया था कि वो इजरायली हवाई हमले में 21 सितंबर को ही मारा गया था. ये सवाल इसलिए क्योंकि सिनवार के मौत के दावों के बीच अब खुद इजरायल के ही एक अखबार द येरूशलम पोस्ट ने याह्या सिनवार के जिंदा होने का दावा किया है और ये भी कहा है कि उसने खुफिया तरीके से कतर से संपर्क साधा है. हालांकि कतर के एक राजनयिक ने इस दावे को झूठा बताया है.
हानिया की मौत के बाद सिनवार को मिली थी कमान लेकिन येरुशलम पोस्ट की इस रिपोर्ट ने हमास लीडर की जिंदगी और मौत को लेकर असमंजस के हालात जरूर पैदा कर दिए हैं. इजरायल ने इसी साल ईरान में किए गए एक धमाके में हमास लीडर इस्माइल हानिया को मार गिराया था. इसके बाद याह्या सिनवार को हमास की कमान सौंपी गई थी, लेकिन इसके कुछ दिनों के बाद खुद इजरायली फोर्स ने सिनवार को भी मार गिराने का दावा किया था. लेकिन सिनवार के जिंदा और मुर्दा होने को लेकर सवाल खड़ा हो गया है.
कौन है याह्या सिनवार? 1962 में जन्मे सिनवार हमास के शुरुआती सदस्यों में से एक था. हमास का गठन 1987 में हुआ था. सिनावर ने हमास की सुरक्षा शाखा का नेतृत्व किया, जिसने संगठन से इजरायली जासूसों को बाहर निकालने का काम किया. उसे 1980 के दशक के अंत में इजरायल द्वारा गिरफ्तार किया गया था और सिनवार ने 12 संदिग्ध सहयोगियों की हत्या करने की बात स्वीकार की थी, जिसके कारण उसे "खान यूनिस का कसाई" कहा जाने लगा था. आखिरकार, सिनवार को उसके अपराधों के लिए चार आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई, जिसमें 2 इजरायली कर्मियों की हत्या भी शामिल थी.
इजरायल पर 7 अक्टूबर को हुए हमलों के पीछे का मास्टरमाइंड याह्या सिनवार इस साल अगस्त में हमास प्रमुख बना था, जब इस्माइल हनीया की ईरान में एक विस्फोट में हत्या कर दी गई थी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








