
इकोनॉमिक फोरम से बुलेट ट्रेन तक... भारत-जापान संबंधों में नई रफ्तार, साझेदारी की नई इबारत लिख गया PM मोदी का दौरा
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय जापान दौरा भारत-जापान संबंधों में नया अध्याय जोड़ गया. इस दौरान जापान ने अगले 10 वर्षों में भारत में 10 ट्रिलियन येन के प्राइवेट निवेश का वादा किया. बुलेट ट्रेन यात्रा से लेकर ऐतिहासिक समझौतों तक... इस यात्रा ने दोनों देशों की साझेदारी को अगले दशक का ठोस रोडमैप दिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान दौरे ने दोनों देशों के रिश्तों में नई मजबूती और गहराई जोड़ दी है. इस दौरे में दोनों देशों के बीच ना सिर्फ आर्थिक सहयोग को लेकर ऐतिहासिक घोषणाएं हुईं, बल्कि शीर्ष नेताओं के बीच अभूतपूर्व स्तर की नजदीकी भी देखने को मिली.
पीएम मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा इंडिया-जापान इकोनॉमिक फोरम में शामिल हुए, जहां दोनों ने आर्थिक सहयोग को और बढ़ाने का साझा विजन रखा. इसके बाद इशिबा ने पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया. दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई और जापानी प्रधानमंत्री ने मोदी के सम्मान में डिनर का आयोजन भी किया.
अगले दिन दोनों नेता शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से टोक्यो से सेंदाई तक की यात्रा पर साथ रहे. इस दौरान उन्होंने एक साथ भोजन किया और टोक्यो इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री का दौरा भी किया. इस तरह दो दिनों के अधिकांश समय दोनों नेता एक साथ नजर आए.
ऐतिहासिक निवेश और अहम समझौते
जापान ने पीएम मोदी की यात्रा के दौरान बड़ा ऐलान किया है. अगले 10 सालों में भारत में 10 ट्रिलियन येन की प्राइवेट इन्वेस्टमेंट होगी, जिसे इस दौरे की सबसे अहम उपलब्धि माना जा रहा है. इस यात्रा ने आने वाले दशक के लिए भारत-जापान संबंधों की दिशा तय कर दी है. इस रोडमैप का सबसे अहम हिस्सा है- 'इंडिया-जापान जॉइंट विजन फॉर द नेक्स्ट डिकेड'... इसमें आर्थिक विकास से लेकर सुरक्षा, तकनीक, नवाचार, स्वास्थ्य, सतत विकास, मोबिलिटी और आपसी आदान-प्रदान तक कई अहम क्षेत्रों को शामिल किया गया है.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








