
इंस्टाग्राम-फेसबुक के 'गनबाज’ आए दिल्ली पुलिस की रडार पर, 67 गिरफ्तार, 69 हथियार जब्त
AajTak
राजधानी दिल्ली में बढ़ते गन कल्चर और सोशल मीडिया के जरिए अपराध को ग्लैमराइज करने की कोशिशों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है. 'ऑपरेशन शस्त्र' के तहत 6000 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट स्कैन किए गए. 61 FIR दर्ज हुईं और 67 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते गन कल्चर और अपराध की डिजिटल दुनिया को तोड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने और अपराध को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया है.
इस ऑपरेशन के तहत दिल्ली पुलिस की करीब 500 टीमों और लगभग 2000 पुलिसकर्मियों ने एक साथ कार्रवाई की. पुलिस ने इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियार दिखाकर रील्स, वीडियो और पोस्ट डालने वाले करीब 6000 सोशल मीडिया अकाउंट को स्कैन किया.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस अभियान में कुल 61 FIR दर्ज की गई हैं. पुलिस ने 67 वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 15 नाबालिगों को Children in Conflict with Law (CCL) के तौर पर पकड़ा गया है. कार्रवाई के दौरान 69 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं. इसके अलावा 93 जिंदा कारतूस और 13 चाकू भी जब्त किए गए हैं.
दरअसल, सोशल मीडिया पर खासतौर पर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कुछ लोग बंदूक और अन्य हथियार दिखाकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थे. गानों और वीडियो में गन कल्चर को ग्लैमराइज कर नाबालिग बच्चों को अपराध की दुनिया में लाने के लिए उकसाया जा रहा था. दिल्ली पुलिस ने इसे एक उभरती हुई डिजिटल आपराधिक संस्कृति बताया है, जिसका सीधा असर जमीनी अपराध पर पड़ सकता है.
ऑपरेशन शस्त्र को एक प्रो-एक्टिव, इंटेलिजेंस-आधारित और टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड पुलिसिंग मॉडल के तौर पर अंजाम दिया गया. पुलिस ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कंटेंट की कानूनी स्कैनिंग, व्यवहार विश्लेषण और सत्यापन के बाद कार्रवाई की.
दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा ने कहा कि ऑपरेशन शस्त्र आधुनिक पुलिसिंग का उदाहरण है, जहां तकनीक, कानूनी कार्रवाई और समुदाय की भागीदारी एक साथ काम करती है. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस का उद्देश्य गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के साथ-साथ युवाओं को सही दिशा देना और जागरूकता बढ़ाना भी है.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.











