
इंसानों की तरह बोलने वाला कौआ... घायल हालत में मिला था, अब बन गया फैमिली मेंबर, Video
AajTak
महाराष्ट्र में पालघर (Palghar) से अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कौआ इंसानों की तरह बोलता नजर आ रहा है. यह कौवा यहां रहने वाले मुकने परिवार को घायल हालत में मिला था, जो अब परिवार का सदस्य बन चुका है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
महाराष्ट्र के पालघर (Palghar) में एक कौआ लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. वजह है इसकी अनोखी काबिलियत- यह कौआ इंसानों की तरह साफ-साफ बोल सकता है. जहां आमतौर पर हम तोते को इंसानों की नकल करते हुए बोलते देखते हैं, वहीं कौआ बोलता हुआ देखना वाकई चौंकाने वाला अनुभव है. यह कौआ बाबा, काका, आई, बाबू, आप क्या कर रहे हैं? जैसे शब्द बोलता है, और यह सब बिल्कुल एक बच्चे की तरह करता है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला पालघर के वाडा तहसील के गारगांव गांव का है. यहां रहने वाले मांगल्या मुकने को कुछ समय पहले एक पेड़ के नीचे घायल अवस्था में 15 से 20 दिन का एक कौआ मिला था. उन्होंने उसे घर लाकर न केवल उसका इलाज किया, बल्कि अपने परिवार का सदस्य बना लिया. मुकने परिवार के बच्चों ने उसे प्यार से खाना खिलाना शुरू किया. धीरे-धीरे वह कौआ उनके साथ घुल-मिल गया और कंधों पर बैठकर खेलने लगा.
यहां देखें Video
करीब डेढ़ साल के इस कौए ने पिछले कुछ महीनों से इंसानी शब्दों को बोलना शुरू कर दिया है. वह परिवार के सदस्यों को नाम से बुलाता है. अगर कोई किसी सदस्य को आवाज देता है, तो यह कौआ भी उसी नाम से आवाज लगाता है. इतना ही नहीं, जब घर में कोई अजनबी आता है, तो यह कौआ पूछता है कि क्या काम है?
यह भी पढ़ें: अलीगढ़: इंसान की तरह बोलने वाला तोता गायब, शहर में लगे पोस्टर, खोज में जुटी पुलिस
मुकने परिवार का कहना है कि यह कौआ अब न सिर्फ बोलता है, बल्कि घर की रखवाली भी करता है. दिनभर यह आसपास के जंगलों में अन्य कौओं के साथ उड़ान भरता है, लेकिन शाम होते ही वह मुकने परिवार के घर लौट आता है. इस कौए की खासियत यह है कि उसने खुद को मुकने परिवार के रूटीन में पूरी तरह शामिल कर लिया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










