
इंद्राणी मुखर्जी से 7 साल बाद मिली बेटी, दूर से देखकर मुस्कुराई लेकिन नहीं लग सकी गले, जानिए क्या है वजह
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने 18 मई को इंद्राणी मुखर्जी को यह कहते हुए जमानत दे दी थी कि उन्होंने साढ़े छह साल से अधिक समय जेल में बिताया था, जो कि एक मामले में बहुत लंबा समय है. इंद्राणी और पीटर दोनों के लिए अदालत के आदेश में निर्धारित जमानत की शर्तों में यह है कि यदि ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश होने में लगातार दो चूक होती है या उपरोक्त किसी भी शर्त का उल्लंघन होता है, तो अभियोजन पक्ष दोनों की जमानत रद्द करवाने के लिए अप्लाई कर सकता है.
शीना बोरा हत्याकांड की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी की बेटी विधि मुखर्जी की बुधवार को मुंबई की सीबीआई कोर्ट में मुलाकात हुई. जानकारी के मुताबिक जब विधि कोर्ट में दाखिल हुई तो वह कोर्ट में पीछे की बेंच पर बैठी अपनी मां इंद्राणी को देखकर मुस्कुराई.
सुनवाई के दौरान विधि के वकील रंजीत सांगले ने बेंच से कहा कि विधि लंबे समय के बाद भारत लौटी है. वह सात साल बाद अपनी मां को देख रही है. उन्होंने कोर्ट से अपील की कि वह अपनी मां से बात नहीं करेगी, बस उसे एक बार सीबीआई अफसरों की मौजूदगी में मां को गले लगाने की इजाजत दे दी जाए.
इस पर स्पेशल जज एसपी नाइक निंबालकर ने कहा- मैं न तो आपकी मांग को खारिज कर सकता हूं और न ही इसकी इजाजत दे सकता हूं. उन्होंने कहा कि आपको मेरे मुंह से सुनने की क्या जरूरत है जबकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश में सबकुछ स्पष्ट किया हुआ है. हम सभी को सुप्रीम कोर्ट का आदेश मानने की जरूरत है.
सुप्रीम कोर्ट ने इंद्राणी मुखर्जी को जमानत देने के साथ ही कहा था कि वह किसी भी गवाह से नहीं मिलेंगी और सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेंगी. शीना बोरा हत्याकांड में विधि एक गवाह हैं, जिसने अभी तक अदालत में गवाही नहीं दी है.
इंद्राणी के साथ रहने वाली विधि की याचिका खारिज
मुंबई की एक विशेष अदालत ने 7 सितंबर को इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी की बेटी विधि मुखर्जी की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उसने भारत लौटने पर अपनी मां के साथ मुंबई में रहने की अनुमति मांगी थी. विधि पिछले कई सालों से लंदन में रह रही है. 30 अगस्त को दायर याचिका में उसने बताया था कि वह 10 सितंबर को भारत लौट रही है.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









