
इंदौर में स्पेशल आर्म्ड फोर्स के इंस्पेक्टर की हत्या, सड़क पर लाश मिलने से हड़कंप, कातिल की तलाश में जुटी पुलिस
AajTak
डीसीपी ने कहा, ऐसा शक है कि उनका किसी अज्ञात व्यक्ति से विवाद हुआ था, जिसके कारण अचानक उकसावे की वजह से उनकी हत्या कर दी गई. अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है.
इंदौर में मध्य प्रदेश पुलिस के विशेष सशस्त्र बल (SAF) के एक इंस्पेक्टर की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक पुलिसकर्मी की लाश एक सड़क के पास मिली. पुलिस अब इस मामले की छानबन कर रही है. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.
इंदौर के एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि मरने वाले एसएएफ इंस्पेक्टर की पहचान प्रभु नारायण के तौर पर हुई है. जिसकी लाश मंगलवार रात खजराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास रोड के पास मिली.
इंदौर के पुलिस उपायुक्त (DCP) अभिनय विश्वकर्मा ने इस वारदात के बारे में संवाददाताओं को बताया, 'प्रभु नारायण राज्य पुलिस के एसएएफ में इंस्पेक्टर थे. उन्हें शराब पीने की आदत थी और वे ड्यूटी से अनुपस्थित रहते थे.'
डीसीपी ने कहा, ऐसा शक है कि उनका किसी अज्ञात व्यक्ति से विवाद हुआ था, जिसके कारण अचानक उकसावे की वजह से उनकी हत्या कर दी गई. अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है.
इंदौर के पुलिस उपायुक्त (DCP) अभिनय विश्वकर्मा ने भरोसा जताया कि इस मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा. आरोपी सलाखों के पीछे होंगे.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










