
इंदौरः अस्पताल से 139 डेफरेम इंजेक्शन चोरी, रेमडेसिविर की कालाबाजारी करते 2 अरेस्ट
AajTak
जानकारों के अनुसार रेमडेसिविर की तरह ही डेफरेम इंजेक्शन काम कराता है. दोनों में एक जैसी ड्रग होती है. तुकोगंज थाने के टीआई कमलेश शर्मा ने बताया है कि आरोपी कर्मचारी भूपेंद्र शैलीवाल के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है.
इंदौर के एक अस्पताल से डेफरेम इंजेक्शन चोरी होने का मामला सामने आया है. अस्पताल प्रबंधन ने अपनी फार्मेसी के एक कर्मचारी के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है. उसी पर 139 इंजेक्शन चुराने का आरोप है. इस मामले में अस्पताल के 4 अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध है. उधर, दूसरी तरफ पुलिस ने शहर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मामला इंदौर के शैल्बी अस्पताल का है. जहां 139 डेफरेम इंजेक्शन चुराने के आरोप में अस्पताल प्रबंधन ने फार्मेसी के कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है. इस मामले में 4 अन्य कर्मचारियों भी संदिग्ध हैं. आरोपी ने अप्रैल की शुरुवात में ही 800 का इंजेक्शन 1200 रुपये में बेच दिया था. जब हॉस्पिटल प्रबंधन को इस बात का पता चला तो आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया.
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








