
इंतजार खत्म! अब WhatsApp पर मैसेज कर सकेंगे शेड्यूल, देर रात तक जागने की जरूरत नहीं
AajTak
WhatsApp के लिए मैसेज शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा. अभी यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है, जिसकी जानकारी खुद Wabetainfo ने शेयर की है. शेड्यूल मैसेज फीचर ग्रुप और पर्सनल चैट दोनों पर दिखाई देगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
WhatsApp पर एक फीचर का लंबे समय से इंतजार हो रहा था, जिसका नाम है वॉट्सऐप मैसेज शेड्यूल फीचर. इस फीचर की मदद से मैसेज को टाइप करके रख दें और टाइम व डेट सेट कर दें. इसके बाद जैसे ही वह तारीख और समय आएगा, मैसेज ऑटोमेटिक डिलिवर हो जाएगा. इसका इस्तेमाल बर्थडे, एनवर्सिरी आदि की शुभकामनाएं देने के लिए जा सकता है.
WhatsApp के अपकमिंग फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Wabetainfo ने अपनी रिपोर्ट्स में बताया है कि TestFlight बीटा प्रोग्राम के तहत एक नए फीचर पर टेस्टिंग हो रही है, जिसका नाम Scheduled messages है.
शेड्यूल मैसेज फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में
Wabetainfo के मुताबिक, अभी यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है. इसको अभी बीटा वर्जन के लिए भी उपलब्ध नहीं कराया गया है. Wabetainfo ने इस अपकमिंग फीचर का इमेज भी शेयर किया है, जिसमें साफ दिखाया गया है कि शेड्यूल मैसेज का ऑप्शन मिलेगा.
यह भी पढ़ें: WhatsApp का बड़ा बदलाव, अब एडमिन को दी ये पावर
Wabetainfo का पोस्ट

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











