
इंडिया गठबंधन में महज 18 महीने में ही क्यों पड़ गई दरार? देखें रिपोर्ट
AajTak
इंडिया गठबंधन की स्थिति दिन-ब-दिन कमजोर होती जा रही है. जून 2023 में 26 विपक्षी दलों के साथ शुरू हुआ यह गठबंधन अब टूटने के कगार पर है. लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा और महाराष्ट्र में मिली हार ने इसे और कमजोर कर दिया है. कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं और कई सहयोगी दल अब अलग होने की राह पर हैं. देखें रिपोर्ट.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.











