
'इंडिया ब्लॉक वैचारिक गठबंधन, 24 घंटे चुनावी मोड में नहीं रहता...', चिदंबरम के बयान पर बोले मनोज झा
AajTak
पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने इंडिया ब्लॉक के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे. इसे लेकर अब आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा का बयान आया है. मनोज झा ने चिदंबरम के बयान से असहमति व्यक्त करते हुए कहा है कि इंडिया ब्लॉक 24 घंटे चुनावी मोड में नहीं रहता.
पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने विपक्षी इंडिया ब्लॉक की एकजुटता पर शंका व्यक्त करते हुए कहा था कि यह अब बिखरता दिख रहा है. इंडिया ब्लॉक का भविष्य उज्ज्वल नहीं दिख रहा. पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बयान पर अब सियासत तेज हो गई है. इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस के सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने चिदंबरम के बयान से अपनी असहमति व्यक्त कर दी है. वहीं, सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चिदंबरम के बयान को आधार बनाकर विपक्षी गठबंधन और कांग्रेस पर हमला बोला है.
आरजेडी के राज्यसभा सांसद प्रोफेसर मनोज कुमार झा ने पी चिदंबरम के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हम उनकी (चिदंबरम की) बातों से सहमति नहीं रखते. उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक एक वैचारिक गठबंधन है. कभी यह अप फेज होता है, कभी डाउन. आरजेडी के राज्यसभा सांसद प्रोफेसर मनोज झा ने यह भी कहा कि इंडिया ब्लॉक 24 घंटे चुनावी मोड में नहीं रहता. उन्होंने यह भी जोड़ा कि हम सभी (इंडिया ब्लॉक के सभी घटक दल) वैचारिक तौर पर जुड़े हुए हैं.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता चिदंबरम ने की PM मोदी की युद्ध नीति की तारीफ, बोले- भारत का जवाब बुद्धिमतापूर्ण और संतुलित
बीजेपी आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने पी चिदंबरम के बयान को आधार बनाकर विपक्षी कांग्रेस पर हमला बोला. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अमित मालवीय ने कहा है कि पी चिदंबरम ने बीजेपी और इसकी चुनाव मशीनरी का वर्णन करने के लिए तीन मिनट से भी कम समय में छह बार 'फॉर्मिडेबल' (जिस पर विजय पाना कठिन हो) शब्द का इस्तेमाल किया. उन्होंने यह भी कहा है कि लगातार हार ने कांग्रेस वैसे ही झकझोर दिया है, जैसे भारतीय वायु सेना के हमलों ने पाकिस्तान को.
यह भी पढ़ें: 'बिखरता हुआ दिख रहा INDIA ब्लॉक, बचा रहा तो होगी खुशी...' चिदंबरम ने विपक्षी गठबंधन की एकता पर उठाए सवाल
बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने भविष्यवाणी की है कि विपक्षी गठबंधन भविष्य में बरकरार नहीं रहेगा. बीजेपी एक दुर्जेय संगठन है. उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में यह भी कहा कि राहुल गांधी के करीबी सहयोगी भी जानते हैं कि कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है. बीजेपी को हराना कठिन है. केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने चिदंबरम के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि गठबंधन कभी था ही नहीं. यह लोग राजनीतिक मजबूरियों के चलते जुड़े हुए थे. इंडिया ब्लॉक की मौजूदगी है ही नहीं.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









