
इंडिया गेट प्रदर्शन मामले में 22 आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए, पुलिसकर्मियों पर मारपीट के लगे आरोप
AajTak
दिल्ली के इंडिया गेट प्रदर्शन में गिरफ्तार कई आरोपियों ने कोर्ट में दावा किया कि पुलिस कस्टडी में उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार हुआ. हालांकि, प्रदर्शनों के बाद गिरफ्तार 23 में से 22 आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
दिल्ली में नक्सली कमांडर मांडी हिडमा की मौत के विरोध में हुए प्रदर्शनों के बाद पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था. शनिवार को इस मामले में बड़ी अदालती कार्रवाई हुई. पटियाला हाउस कोर्ट ने 23 में से 22 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. यह प्रदर्शन कर्तव्य पथ और संसद मार्ग - दोनों इलाकों में हुए थे.
जज अरिदमन सिंह चीमा की अदालत में छह आरोपियों को पेश किया गया. इनमें पांच बालिग और एक ने नाबालिग होने का दावा किया. पुलिस ने दो दिन की कस्टडी मांगी, लेकिन कोर्ट ने दलीलों को पर्याप्त नहीं माना और याचिका खारिज कर दी.
संसद मार्ग पर गिरफ्तार 17 आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की, नक्सल हिडमा के समर्थन में नारे लगाए और पेपर पाउडर स्प्रे किया. पुलिस ने कोर्ट में वीडियो दिखाया जिसमें कुछ लोग स्प्रे करते नजर आए. पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन प्रदूषण पर था, फिर नक्सली नारे क्यों लगे?
पुलिस की दलील: पूरी तैयारी से आए थे आंदोलनकारी
पुलिस ने कहा कि इन लोगों को चार बार रोका गया, लेकिन वे आगे बढ़ते रहे. उनका कहना था कि हिरासत मिलने से नक्सल लिंक की पड़ताल की जा सकेगी. पुलिस ने यह भी कहा कि हिरासत में दुर्व्यवहार की आशंका नहीं है, क्योंकि जांच अभी शुरुआती स्तर पर है.
बचाव पक्ष का तर्क: ये छात्र हैं, FIR में नक्सलवाद का जिक्र नहीं

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









