
इंडियन नेवी ने अरब सागर में पकड़ी 12 हजार करोड़ की ड्रग्स, ईरान से गुजरात पोर्ट लाई जा रही थी खेप
AajTak
इंडियन नेवी और नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मिलकर अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स की खेप पकड़ी है. बताया जा रहा है कि ईरान से 12 हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स भारत लाई जा रही थी. इसी बीच इनपुट के आधार पर नेवी और एनसीबी ने गुजरात के बंदरगाह पहुंचने से पहले ही इस खेप को पकड़ लिया. इस दौरान ड्रग माफिया को भी गिरफ्तार किया गया है.
भारतीय नौसेना की खुफिया इकाई ( Naval Intelligence) और NCB ने एक संयुक्त अभियान में अरब सागर में अब तक का सबसे बड़ा ड्रग्स कन्साइनमेंट पकड़ा है. नौसेना और NCB ने अरबी समुद्र में 2600 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की है. इस ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से कीमत तकरीबन 12,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
सूत्रों के मुताबिक, जब्त की गई ड्रग्स ईरान से आ रही थी. गुजरात में बंदरगाह पर पहुंचने से पहले ही इस ड्रग्स को जब्त कर लिया गया. 2600KG ड्रग्स के साथ पकड़े गए माफिया को कोची के बंदरगाह ले जाया गया, जहां NCB और नौसेना मामले में आगे की जांच शुरू करेगी. अब इस बात का पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे ड्रग्स रैकेट में कौन-कौन शामिल था.
भारतीय नौसेना की Naval Intelligence यूनिट को एक इनपुट मिला था. इसमें कहा गया था कि अरबी समुद्र के रास्ते कुछ ड्रग्स माफिया भारत के किसी समुद्री तट पर ड्रग्स डिलीवर करना चाहते है. इसी इनपुट के आधार पर नौसेना और NCB ने एक संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम दिया और करोड़ों की ड्रग्स की खेप पकड़ी.
नेवी और एनसीबी ने एक ड्रग माफिया को भी पकड़ा
नौसेना जहाज (INS TEG F-45) ने यह ड्रग्स कन्साइनमेंट अरेबियन सी एरिया में पकड़ी है. अधिकारियों ने एक ड्रग्स माफिया को भी गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि सूडान में भारतीयों को रेस्क्यू करने के लिए INS TEG को तैनात किया गया था. इसी बीच सभी भारतीयों को सूडान से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के बाद INS TEG ने इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










