इंडिगो के विमान की इंजन में खराबी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, केंद्रीय मंत्री और 2 बीजेपी विधायक भी थे सवार
AajTak
ये फ्लाइट असम के डिब्रूगढ़ जा रही थी. विमान में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और बीजेपी के दो विधायक प्रशांत फूकन व तेराश गोवाला सहित 150 से अधिक यात्री सवार थे. विमान को सफलतापूर्वक लैंड करा दिया गया. सभी यात्री सुरक्षित हैं.
इंडिगो की एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब पायलट ने विमान के इंजन में खराबी की घोषणा की. इसके बाद फ्लाइट को गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल की ओर मोड़ दिया गया और इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. ये फ्लाइट असम के डिब्रूगढ़ जा रही थी.
इस विमान में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और बीजेपी के दो विधायक प्रशांत फूकन व तेराश गोवाला सहित 150 से अधिक यात्री सवार थे. फ्लाइट को सफलतापूर्वक लैंड करा दिया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. लैंडिंग के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रशासन विमान की जांच में जुट गया.
A Dibrugarh-bound IndiGo flight was diverted to Guwahati’s Lokpriya Gopinath Bordoloi International after the pilot of the plane announced snag in engine of the aircraft. Over 150 passengers were travelling on the flight, including Union Minister of State for Petroleum and… pic.twitter.com/umZb0sm75V
केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने न्यूज एजेंसी को बताया कि मैं बीजेपी विधायक प्रशांत फुकन और तेराश गोवाला के साथ इंडिगो की फ्लाइट में था. गुवाहाटी के एयरपोर्ट पर डायवर्ट किए जाने से पहले फ्लाइट 15 से 20 मिनट तक हवा में रही. हम सब सुरक्षित हैं.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










