
इंडसइंड बैंक में 2000 करोड़ का घोटाला! टॉप मैनेजमेंट ने माना– अकाउंट बुक्स में किया गया हेरफेर
AajTak
मामला 2000 करोड़ रुपये की गड़बड़ी से जुड़ा है. आरोप है कि इन एडजस्टमेंट्स से शेयर प्राइस बढ़ाकर इनसाइडर ट्रेडिंग की गई. पूर्व सीएफओ गोबिंद जैन ने पहले ही पीएमओ को पत्र लिखकर ट्रेजरी में लंबे समय से अनियमितताओं की शिकायत की थी.
इंडसइंड बैंक अकाउंटिंग लैप्स मामले की जांच में नया खुलासा हुआ है. मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बैंक के उस समय के शीर्ष प्रबंधन अधिकारियों ने अकाउंटिंग बुक्स में एडजस्टमेंट किए जाने की बात स्वीकार की है. यह मामला लगभग 2000 करोड़ रुपये के गड़बड़ी से जुड़ा है.
सूत्रों के मुताबिक, पिछले सप्ताह ईओडब्ल्यू ने बैंक के पूर्व सीएफओ गोबिंद जैन, पूर्व डिप्टी सीईओ अरुण खुराना और पूर्व सीईओ सुमंत कथपालिया के बयान दर्ज किए. खुराना को बाद में फिर से समन भेजा गया. जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि खुराना की भूमिका बेहद अहम है, क्योंकि वे उन बदलावों और एडजस्टमेंट से वाकिफ थे जो बैंक की बुक्स में कथित तौर पर किए गए थे.
यह भी पढ़ें: मुंबई: 2 हजार करोड़ की गड़बड़ी कैसे हुई? इंडसइंड बैंक के पूर्व डिप्टी सीईओ से EOW ने की पूछताछ
आरोप है कि इन एडजस्टमेंट्स से बैंक के शेयर दाम कृत्रिम रूप से बढ़े और उस समय के कुछ टॉप मैनेजमेंट अधिकारियों ने इस जानकारी का फायदा उठाकर इनसाइडर ट्रेडिंग की. बताया जाता है कि इस प्रक्रिया से उन्होंने सैकड़ों करोड़ रुपये कमाए.
पूर्व अधिकारियों ने गड़बड़ी के आरोपों से इनकार किया
ईओडब्ल्यू ने कई कर्मचारियों और पूर्व अधिकारियों से पूछताछ में जाना कि बैंक की बुक्स को दो अलग-अलग हेडर्स में एडजस्ट किया गया था, जिससे स्टॉक प्राइस पर असर पड़ा. हालांकि, कुछ पूर्व अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने किसी भी तरह की गड़बड़ी में हिस्सा नहीं लिया.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









