
इंटरव्यू-ट्रेनिंग-जॉइनिंग लेटर.... सब फेक! आंखें खोल देंगे जॉब फ्रॉड के ये मामले, ठगी के इन तरीकों से रहें सावधान
AajTak
ज्यादातर मध्यम वर्ग के युवा सरकारी नौकरी, बडी कंपनी या हाई प्रोफाइल जॉब के सपने देखते हैं. उनके इन सपनों और महात्वाकांक्षाओं को ठगी की दुनिया में अच्छी तरह से भुनाया जा रहा है. हर दिन ऐसे केस आते हैं जिसमें युवा नौकरी के नाम पर ठगे जा रहे हैं. यहां हम आपको ऐसे ही कुछ केस बता रहे हैं जिसमें जाल में फंसाकर युवाओं को ठगा गया. आप अगर ऐसा कुछ फेस कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं.
पढ़ाई के बाद मध्यमवर्गीय परिवार के बच्चे एक अदद सरकारी नौकरी तलाशते हैं. अगर सरकारी नौकरी का चांस नहीं मिला तो बड़ी कंपनी में जॉब उनकी दूसरी च्वाइस होती है. इन नौकरियों के लिए उनकी दीवानगी का फायदा कई बार ठग आसानी से उठा लेते हैं. कभी वे अपने फलां विभाग में अपने तगड़े संपर्क बताएंगे और आपसे नौकरी दिलाने का ठेका ले लेंगे.
कभी किसी रिश्तेदार के जरिये जॉब दिलाने के नाम पर ठगी करा देंगे. रेलवे, सेना से लेकर बैंक तक ही नहीं एअरलाइंस और बड़ी कंपनियों में नौकरी के लिए वो युवाओं को टारगेट करते हैं. इसके लिए बकायदा उनका एक फ्रॉड बिजनेस चल रहा है. कई फ्रॉड अपने कॉल सेंटर खोलकर ठगी कर रहे हैं तो कई बाकायदा नेटवर्क बढ़ाने के लिए दूसरे युवाओं का इस्तेमाल करते हैं.
कई तो नौकरी के लिए ट्रेनिंग और इंटरव्यू तक करा देते हैं. आपके पास जॉइनिंग लेटर भी जाएगा. आप समझ ही नहीं पाएंगे कि इनका एक ही मात्र उद्देश्य था, वो था जरूरतमंद व्यक्ति के परिवार से नौकरी के नाम पर पैसे ऐंठना. जब पैसे मिल जाते हैं तो सब बदल जाता है, आप ठगे जा चुके होते हैं. यहां हम ऐसे ही कुछ मामले आपके सामने रख रहे हैं, इन्हें पढ़ें और समझें कि कहीं आप भी तो जॉब के नाम पर ठगे नहीं जा रहे.
दे दिए जॉइनिंग लेटर यह ताजातरीन मामला 25 जून 2023 का है. इसमें झारखंड के कोडरमा की जयनगर पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया. इसमें पीड़ितों को नौकरी का फर्जी जॉइनिंग लेटर मिल गया था. जब ठगे गए युवकों ने पैसा वापस मांगा तो ठग करने वाले लोग जान से मारने की धमकी देने लगे. इस ठगी की वारदात को 7 महीने पहले अंजाम दिया गया था, जिसको लेकर पीड़ित युवकों ने जयनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई.
काफी मशक्कत के बाद तीन ठग पकड़े गए तो पता यह चला कि ये लोग फर्जी दस्तावेजों से युवकों को झांसे में लेते हैं. इनके पास से चौंकाने वाले दस्तावेज जैसे 129 युवकों के आवेदन, विभिन्न विभागों के 15 फर्जी जॉइनिंग लेटर, कई फर्जी स्टांप, 7 मोबाइल फोन, लैपटॉप, विभिन्न बैंकों के डेबिट कार्ड और विभिन्न विभागों के आईडी कार्ड मिले.
रेलवे में ठेका है, नौकरी लगा देंगे! यह घटना तीन साल पहले हरियाणा की है. यहां भी ऐसा मामला आया जिसमें सामने आया कि पीड़ित रमन पंचकूला से आईटीआई कर रहा था. आरोपी के साथ उसकी जान पहचान हुई. कोर्स पूरा होने के कुछ समय बाद आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ उसके घर आया और बताया कि इन दोस्तों ने रेलवे में ठेका लिया हुआ है, जिससे उनकी जान पहचान है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










