
इंटरनेशनल बैंक से आया पैसा दोगुना करने का फेक ई-मेल, मुंबई के कारोबारी को लग गया 2 करोड़ का चूना
AajTak
मुंबई के एक कारोबारी को एक दो करोड़ रुपये का चूना लग गया है. दरअसल उसके पास इंटरनेशनल बैंक से पैसा दोगुना करने का ई-मेल आया था, जिसके बाद उसने रुपये दे दिए, लेकिन जब उसने रुपये वापस मांगे तो उसे नहीं मिले. कारोबारी को दो करोड़ रुपये का चूनाम लग गया.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक कारोबारी से रकम दोगुनी करने के बहाने दो करोड़ रुपये की ठगी हो गई. इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को मुंबई से गिरफ्तार किया है, जबकि उसके चार साथी फरार हैं.
इस मामले में एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्तियों ने पीड़ित का विश्वास हासिल करने के लिए उसे अंतरराष्ट्रीय बैंक के नाम से फर्जी ईमेल और दस्तावेज दिखाए. जिसके बाद उन्होंने वादा किए गए पैसे का भुगतान नहीं किया और दो करोड़ रुपये वापस करने से भी इनकार कर दिया, जिसके बाद कारोबारी ने पुलिस से संपर्क किया.
इस मामले में भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. आगे की जांच चल रही है. इससे कुछ दिन पहले ही कुछ रुपयों के बदल गिफ्ट का मामला हरियाणा में सामने आया था. यहां 61 साल की बुजुर्ग महिला से सीमा शुल्क निकासी के बहाने करीब दो करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई थी.
बीते साल दिसंबर का है मामला
पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2022 में उसे एक व्यक्ति से सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी. आरोपी ने खुद को ब्रिटिश एयरवेज के पायलट बताया था. आरोपी ने पांच दिसंबर को बुजुर्ग महिला से कहा कि उसके पास आईफोन, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, घड़ी, एक्सेसरीज और कैश जैसे गिफ्ट आइटम के साथ एक सरप्राइज पैकेज है. इसके लिए आपको अपना पता और फोन नंबर देना होगा. आरोपी ने आगे कहा कि अगर महिला उसे 35 हजार रुपये देगी, तो वह सरप्राइज पैकेज उसे भेज देगा.
करेंसी एक्सचेंज को लेकर भी धोखाधड़ी

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








