
इंटरनेशनल टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश, 3 आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े हैं तार
AajTak
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक इंटरनेशनल और अंतरराज्यीय पाकिस्तान समर्थित गैंगस्टर से टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दिया है. इस मॉड्यूल का सरगना शाहजाद भट्टी है, जो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम कर रहा था. पुलिस ने तीन से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब से गिरफ्तारियां शामिल हैं.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक इंटरनेशनल और अंतरराज्यीय पाकिस्तान समर्थित गैंगस्टर से टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दिया है. इस मॉड्यूल का सरगना शाहजाद भट्टी है, जो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम कर रहा था. पुलिस ने यूपी, एमपी और पंजाब तीन से आतंकियों को गिरफ्तार किया है.
स्पेशल सेल की एंटी टेरर यूनिट (TYR) ने खुफिया इनपुट्स के आधार पर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया. गिरफ्तार आतंकियों में पंजाब से जुड़े संदिग्ध प्रमुख हैं, जो गैंगस्टर नेटवर्क के जरिए हथियार और विस्फोटक तस्करी कर रहे थे. मॉड्यूल के अन्य सदस्य उत्तर प्रदेश के लखनऊ और मुरादाबाद से तथा मध्य प्रदेश के क्षेत्रों से पकड़े गए हैं.
पुलिस के अनुसार, ये गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी शाहजाद भट्टी टेरर मॉड्यूल के नेतृत्व में काम कर रहे थे जो पाकिस्तान से संचालित हो रहा है.
नेटवर्क के लिए भर्ती का शक
पुलिस को जांच में पता चला है कि ये मॉड्यूल पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था. आरोपी सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए ISI से निर्देश लेते थे और दिल्ली-एनसीआर में विस्फोटक हमलों की प्लान कर रहे थे. पुलिस को शक है कि ये नेटवर्क पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में युवाओं को भर्ती कर रहा था.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










