
आर्यन खान को लेने मन्नत से रवाना हुए शाहरुख खान? बॉडीगार्ड संग वीडियो वायरल
AajTak
आर्यन खान को मुंबई ड्रग्स केस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से 28 अक्टूबर की दोपहर को जमानत मिल गई है. 29 अक्टूबर की शाम में आर्यन खान जेल से बाहर होंगे. किसी भी समय वह जेल से बाहर आते नजर आ सकते हैं. इसी बीच शाहरुख बेटे को लेने के लिए मन्नत के बाहर सफेद गाड़ी में स्पॉट हुए हैं. इनके साथ बॉजडीगार्ड रवी भी नजर आए जो गाड़ी के फ्रंट पर बैठे थे.
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान को मुंबई ड्रग्स केस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से गुरुवार की दोपहर को जमानत मिल गई है. शुक्रवार की शाम में आर्यन खान जेल से बाहर होंगे. किसी भी समय वह जेल से बाहर आते नजर आ सकते हैं. इस समय आर्यन खान आर्थर रोड जेल में हैं और जेल के बाहर फैन्स, पुलिस कर्मियों और मीडियाकर्मियों का तांता लगा हुआ है. शाहरुख खान के फैन्स जश्न के मूड में नजर आ रहे हैं. इसी बीच शाहरुख बेटे को लेने के लिए मन्नत के बाहर सफेद गाड़ी में स्पॉट हुए हैं. इनके साथ बॉजडीगार्ड रवी भी नजर आए जो गाड़ी के फ्रंट पर बैठे थे. आर्यन खान तीन हफ्तों बाद मन्नत में लौटेंगे.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












