
'आर्यन खान को कैसे पकड़ा, केपी गोसावी को कब से जानते...' समीर वानखेड़े से CBI ने 5 घंटे तक क्या पूछा?
AajTak
आर्यन खान ड्रग्स केस में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े से पूछताछ की गई है. CBI की ओर से दायर की गई एफआईआर में कई खुलासे हुए हैं. आरोप है कि ड्रग्स मामले में आर्यन खान के परिवार से 25 करोड़ रुपये वसूलने की प्लानिंग की जा रही थी. मामले में गवाह केपी गोसावी, आर्यन खान के पिता शाहरुख खान से 25 करोड़ रुपये वसूलने की योजना बना रहे थे.
आर्यन खान ड्रग्स मामले में फंसे NCB के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े से शनिवार को सीबीआई ने करीब 5 घंटे तक पूछताछ की. उनसे जांच एजेंसी ने मुंबई स्थित दफ्तर में इस केस से जुड़े हर पहलू पर जवाब मांगा और रिश्वत लेने के आरोपों में उनकी भूमिका को भी खंगाला. पूछताछ के बाद समीर वानखेड़े जब सीबीआई ऑफिस के बाहर निकले तो मीडिया के सवालों पर सिर्फ 'सत्यमेव जयते' कहकर आगे निकल गए. खबर है कि वानखेड़े के खिलाफ उनका गृह कैडर सीबीआईसी (केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड) भी भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते एक्शन लेगा.
समीर वानखेड़े से सीबीआई ने पहली बार पूछताछ की है. फिलहाल, पूछताछ की अगली तारीख तय होनी बाकी है. अभी पूछताछ की अगली तारीख के लिए वानखेड़े को समन नहीं दिया गया है. सीबीआई की तरफ से उनसे जो संभावित सवाल पूछे गए हैं, उनमें से कुछ सवाल आर्यन खान और केपी गोसावी के बीच कनेक्शन और रेड को लेकर जानकारी से संबंधित थे.
सीबीआई ने वानखेड़े से संभावित ये सवाल पूछे...
- कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स मामले में एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर के रूप में काम करते हुए क्या आप क्रूज टर्मिनल पर मौजूद थे? - प्राथमिक सूचना क्या थी, जिसके आधार पर छापा मारा गया? - इस जानकारी का सोर्स कौन था? - क्या आर्यन खान के बारे में कोई खास जानकारी थी और क्या एजेंसी को उससे जुड़ा कोई इनपुट मिला था? - कुछ रिपोर्टस में कहा गया कि एक गवाह मनीष भानुशाली ने मीडिया को बताया था कि उन्होंने क्रूज पर आर्यन खान को ड्रग्स ले जाने की जानकारी दी थी, क्या यह सच है? - क्या अधिकारी विशेष रूप से टर्मिनल पर आर्यन खान का इंतजार कर रहे थे? - केपी गोसावी कौन हैं?
समीर वानखेड़े की साजिश! विजिलेंस जांच में बड़ा खुलासा... ये है आर्यन खान की गिरफ्तारी की इनसाइड स्टोरी - आप केपी गोसावी को कब से और कैसे जानते हैं? - केपी गोसावी के खिलाफ आपराधिक मामले थे, क्या आप इसके बारे में जानते थे? - पकड़े जाने के बाद केपी गोसावी संदिग्धों (suspects) को हैंडल क्यों कर रहा था? - खासकर आर्यन खान को केपी गोसावी के साथ कार में एनसीबी दफ्तर क्यों लाया गया? - केपी गोसावी को आर्यन खान तक क्यों पहुंचने दिया गया और उन पर आरोप लगाया गया कि वह सिर्फ एक गवाह थे?
आर्यन ड्रग केस में बुरे फंसे समीर वानखेड़े, सीबीआई की पूछताछ जारी, अब ये केंद्रीय एजेंसी भी लेगी एक्शन

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










