
आर्यन खान केस: कैसे पूरी तरह उलट गया मामला, जानें क्यों मुश्किलों में घिरे IRS समीर वानखेड़े?
AajTak
समीर वानखेड़े पर आरोप है कि उनकी टीम ने बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स के मामले में फंसाकर 25 करोड़ रुपये वसूलने की साजिश रची थी. महाराष्ट्र के रहने वाले समीर वानखेड़े भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के 2008 बैच के अधिकारी हैं.
आईआरएस (IRS) अधिकारी समीर वानखेड़े समेत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के कुछ अफसरों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. क्योंकि अब सीबीआई ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है. इल्जाम है कि समीर वानखेड़े की टीम ने बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स के मामले में फंसाकर 25 करोड़ रुपये वसूलने की साजिश रची थी. दरअसल, ये पूरा मामला पहले दिन से ही संदिग्ध था. आर्यन की गिरफ्तारी से लेकर क्लीन चिट मिलने तक इस कहानी में कई उतार चढ़ाव आए और कई किरदार भी. आइए आज आपको बताते हैं कि कैसे आर्यन को फंसाने की साजिश समीर वानखेड़े और उनकी टीम के लिए जी का जंजाल बनी? और कैसे ये पूरा मामला एनसीबी के लिए उल्टा पड़ गया?
कौन है समीर वानखेड़े? आगे की कहानी आपको सिलसिलेवार तरीके से बताएं, उससे पहले जान लेते हैं कि आखिर ये समीर वानखेड़े है कौन? मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले समीर वानखेड़े भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के 2008 बैच के ऑफिसर हैं. आईआरएस बन जाने के बाद उनकी पहली तैनाती मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डिप्टी कस्टम कमिश्नर के तौर पर हुई थी. उनके पिता ज्ञानदेव वानखेड़े भी पुलिस अधिकारी रह चुके हैं. समीर वानखेड़े की छवि एक तेजतर्रार अफसर की रही है. NCB में समीर वानखेड़े की तैनाती के दौरान करीब 17 हजार करोड़ रुपये के नशे और ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया था. लेकिन समीर वानखेड़े का विवादों से पुराना नाता रहा है.
समीर का विवादों से पुराना नाता समीर वानखेड़े का नाम यूं तो सुशांत सिंह राजपूत केस के दौरान भी खूब सुर्खियों में रहा था. इसके अलावा समीर उस वक्त चर्चाओं में आए थे, जब एक बार उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान के विदेश से लौटने पर ज्यादा सामान होने के नाम पर डेढ़ लाख का जुर्माना किया था. ऐसे ही वर्ल्ड कप की ट्राफी को भी वानखेड़े ने एयरपोर्ट पर रोक लिया था और कस्टम डियूटी वसूलने के बाद ही ट्राफी को बाहर जाने दिया था. लेकिन आर्यन खान को अपनी साजिश में फंसाने के चक्कर में समीर वानखेड़े खुद ही फंस गए. आर्यन खान और उनके परिवार के लिए वो बेहद मुश्किल वक्त था. चलिए पहले जान लेते हैं कि 2 अक्टूबर 2021 से लेकर 30 अक्टूबर 2021 तक आर्यन खान के साथ क्या-क्या हुआ था?
2 अक्टूबर 2021 एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रहे Cordelia क्रूज शिप पर छापेमारी की. एनसीबी के मुताबिक, उन्हें जानकारी मिली थी कि शिप पर रेव पार्टी होने वाली है. पार्टी शुरू होने से पहले ही एनसीबी ने क्रूज से अभिनेता शाहरुख के बेटे आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट समेत 8 लोगों को पकड़ लिया था. 2 अक्टूबर की पूरी रात आर्यन खान समेत सभी आरोपियों को हिरासत में रखा गया.
3 अक्टूबर 2021 अगले दिन एनसीबी ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा के खिलाफ केस दर्ज किया. फिर एनसीबी ने उन तीनों को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद तीनों को मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया. कोर्ट ने तीनों को एक दिन के लिए एनसीबी की कस्टडी में भेजा.
4 अक्टूबर 2021 एक दिन की मियाद पूरी होने के बाद आर्यन खान समेत बाकी आरोपियों को मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने दोबारा पेश किया गया. जहां एनसीबी ने आर्यन के फोन से ड्रग्स चैट और इंटरनेशनल ड्रग ट्रैफिकिंग के सबूत मिलने का दावा किया. इसके बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






