
आरोप लगाएंगे, सबूत नहीं दिखाएंगे... जानिए निज्जर पर कैसे अपने ही जाल में घिरे ट्रूडो
AajTak
कनाडा में मौजूद खालिस्तान समर्थकों और गैंगस्टरों पर भारत के डोजियर ट्रूडो के लिए मुसीबत का सबब बनते जा रहे थे. एस जयशकंर ने साफ कर दिया कि ट्रूडो की सियासत इसी साठगांठ से चलती है.
हरदीप सिंह निज्जर एक आतंकवादी था जिसकी हत्या ने भारत और कनाडा के रिश्तों को झकझोर दिया है. एक आतंकवादी ने भारत-कनाडा के रिश्तों की गाड़ी को करीब-करीब पटरी से उतार कर रख दिया है. कनाडा के प्रधामंत्री जस्टिन ट्रुडो ने जब निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाया तो हर कोई हैरान रह गया. ट्रुडो ने भारत पर आरोप तो लगा दिया लेकिन अभी तक वो कोई सबूत नहीं दे पाए.
विदेश मंत्री ने दिया दो टूक जवाब
कनाडा की इस हरकत का जवाब भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच से दिया. यूएनजीसी में विदेश मंत्री एस जयंशकर ने अमेरिका और कनाडा दोनों को अच्छे से सुनाया. उन्होंने कहा कि आतंक का खेल बुरा होता है. जयशंकर यहीं नहीं रुके और इस मामल से जुड़े हर सवाल के बाउंसर पर गेंद बाउंड्री के बाहर पहुंचाई और दो टूक सुना दिया कि तमाम सबूत देने के बावजूद कनाडा ने आतंक पर कोई एक्शन नहीं लिया.
दरअसल, कनाडा में मौजूद खालिस्तान समर्थकों और गैंगस्टरों पर भारत के डोजियर ट्रूडो के लिए मुसीबत का सबब बनते जा रहे थे. एस जयशकंर ने साफ कर दिया कि ट्रूडो की सियासत इसी साठगांठ से चलती है. ऐसे में वो भारत पर इल्जाम लगाने के बजाए उन लोगों पर कार्रवाई करें जो सांप बनकर कनाडा को ही डस सकते हैं.
ये भी पढ़ें: भारत-कनाडा में भारत को चुनेगा अमेरिका! पेंटागन के पूर्व अधिकारी ने कही बड़ी बात
भारत के पास हैं सबूत

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










