
आरक्षण की आग से खेलतीं सुप्रिया सुले, Gen-Z से कितना मिलेगा सपोर्ट?
AajTak
सुप्रिया सुले ने एक मीडिया हाउस में कुछ छात्रों से बात करते हुए आरक्षण के प्रति अपने दिल के उदगार को व्यक्त कर दिया. जाहिर है कि उन्हें नई पीढ़ी का सपोर्ट तो मिल रहा है पर उनकी बात पर उन्हें न परिवार में सपोर्ट मिलने वाला है न ही पार्टी का.
जिस देश में आरक्षण का विरोध करना जनता की नजरों में ब्लास्फेमी जैसा अपराध हो वहां ओबीसी समाज से आने वाली एक महिला नेता ने ऐसा बयान दिया है जिससे भारत की राजनीतिक पार्टियों का गला सूख गया है. एक ऐसी नेता जिसकी पार्टी का मूल मराठा और ओबीसी वोटर्स के बीच से आता है, जिसके पिता देश के पहले मुख्यमंत्री थे जिन्होंने मंडल कमीशन की रिपोर्ट अपने राज्य में लागू करने का साहस दिखाया था. महाराष्ट्र ही नहीं पूरे देश की ओबीसी राजनीति की धुरी माने जाने वाले विपक्ष की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने आरक्षण के खिलाफ ऐसा बयान देने का साहस दिखाया है जो न उनका परिवार कबूल करेगा और न ही उनकी पार्टी. जाहिर है कि उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक हलचल मची हुई है. लोग उन्हें या तो गाली दे रहे हैं या उनकी जय जयकार कर रहे हैं.
सुप्रिया एक मीडिया हाउस के कॉन्क्लेव में भाग ले रही थीं. वहां उन्होंने बोलते हुए आरक्षण पर एक साहसी बयान दिया, जिसपर भारतीय राजनीति में बवाल होना तय था. उन्होंने कहा कि आरक्षण का लाभ केवल उन लोगों को मिलना चाहिए जिन्हें वास्तविक जरूरत है. शिक्षित और सक्षम परिवारों को आरक्षण मांगने में शर्मिंदगी महसूस होनी चाहिए. यह उन गरीबों के लिए है, जिन्हें शिक्षा का अवसर नहीं मिला.
सुले ने आर्थिक आधार पर आरक्षण का समर्थन जताया, जातिगत भेदभाव को स्वीकार करते हुए कहा, जातिगत आरक्षण तब तक जरूरी है, जब तक सामाजिक भेदभाव खत्म न हो. उन्होंने क्रीमी लेयर (संपन्न वर्ग) को आरक्षण से बाहर करने पर जोर दिया और उदाहरण दिया कि मुंबई में मेरा बच्चा अच्छे स्कूल में पढ़ता है, लेकिन चंद्रपुर का होनहार अवसर से वंचित है.
सुले जिस कार्यक्रम में बोल रही थीं उन्होंने खुद वहां उपस्थित Gen Z से जानना चाहा कि जो वो कह रही हैं उससे कितने प्रतिशत लोग सहमत हैं. सुले को संतोष हुआ कि उनकी बात को सपोर्ट करने वालों में 60% Gen Z थे . सुले ने कहा कि मैं Gen Z से जुड़ाव महसूस कर रही हूं . और आज की रात उन्हें अच्छी नींद आएगी.
क्या सुप्रिया सुले की राजनीति को खत्म कर देगा, आरक्षण विरोधी होने का ठप्पा
मराठा समुदाय (महाराष्ट्र की 30% आबादी) OBC श्रेणी में 10% कोटा मांग रहा है, जिसके लिए मनोज जरंगे पाटिल ने अभी कुछ दिनों पहले तक अनशन और रैलियां कर रहे थे. उनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए महायुति सरकार (BJP-NCP-Shiv Sena) ने हैदराबाद गजट लागू किया है. लेकिन मराठा असंतुष्ट हैं. सुले ने 31 अगस्त को जरंगे से मुलाकात की, जहां उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा था. उन पर बोतलें फेंकी गईं. हालांकि इसका कारण केवल यही था कि उन्होंने विशेष विधानसभा सत्र की मांग की थी. लेकिन बयान ने मराठा लॉबी को नाराज किया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







