
आयरन डोम की भी लिमिट है, US को बचाव में उतरना पड़ा... इस युद्ध के इजरायल के लिए क्या सबक?
AajTak
इजरायल-ईरान युद्ध ने इजरायल को अपनी ताकत और कमजोरियों दोनों का आकलन करने का मौका दिया. आयरन डोम की सीमाएं, नागरिक सुरक्षा की कमी, जासूसी की ताकत, क्षेत्रीय सहयोग की जरूरत और आर्थिक-सामाजिक प्रभाव इस युद्ध के प्रमुख सबक हैं. इजरायल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया, लेकिन अपनी कमजोरियों को भी देखा.
इजरायल ने ऑपरेशन राइजिंग लायन के तहत ईरान के परमाणु ठिकानों, सैन्य अड्डों और मिसाइल सुविधाओं पर हमला किया, जबकि अमेरिका ने ऑपरेशन मिडनाइट हैमर में बी-2 स्टील्थ बॉम्बर से फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर हमले किए. जवाब में, ईरान ने इजरायल पर 450 से अधिक मिसाइलें और 1000 ड्रोन दागे.
इस युद्ध में इजरायल की आयरन डोम रक्षा प्रणाली की सीमाएं उजागर हुईं. कई रणनीतिक कमजोरियां सामने आईं. आइए जानते हैं इजरायल के लिए इस युद्ध से मिले पांच प्रमुख सबकों को वह भविष्य में अपनी रक्षा रणनीति को और मजबूत कर सके.
1. आयरन डोम की सीमाएं: मिसाइल रक्षा की चुनौती
इजरायल की आयरन डोम दुनिया की सबसे उन्नत मिसाइल रक्षा प्रणालियों में से एक है, जो छोटी और मध्यम दूरी की मिसाइलों और ड्रोनों को रोकने में सक्षम है. इस युद्ध में आयरन डोम ने ईरान की 450 मिसाइलों और 1000 ड्रोनों में से 90% को रोक लिया. इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर के अनुसार ईरान की हाज कासेम और खैबर शेकन मिसाइलों ने आयरन डोम को चकमा दिया. बटयम, तेल अवीव और बीर शेवा में नुकसान पहुंचाया. सोरोका मेडिकल सेंटर पर हमले में 76 लोग घायल हुए.
यह भी पढ़ें: न रूस-चीन आए, न अपने आसमान पर कंट्रोल, न मिसाइलों का इफेक्ट... ईरान के लिए युद्ध के 5 बड़े सबक

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






