
आम लोगों को होटल में नहीं देना पड़े सर्विस चार्ज, फरियाद लेकर HC पहुंची केन्द्र सरकार
AajTak
आम लोगों को होटल या रेस्टोरेंट में बिल पर सर्विस चार्ज नहीं देना पड़े, इसके लिए केन्द्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. सरकार ने इस मामले में हाई कोर्ट की सिंगल जज बेंच के फैसले को डिवीजन बेंच के सामने चुनौती दी है.
अभी आप किसी होटल या रेस्टोरेंट में जाते हैं, तो बिल पर आपको सर्विस चार्ज देना होता है. ऐसे में केन्द्र सरकार ने बिल पर मनमाना सर्विस चार्ज वसूलने को लेकर लगाम लगाने की तैयारी की. इसे लेकर सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने नई गाइडलाइंस (Service Charge Guidelines) जारी की. पर मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया. होटल और रेस्टारेंट के संगठन ने HC में इसे चुनौती दी और सिंगल जज बेंच ने नई गाइडलाइंस लागू करने पर रोक लगा दी. अब सरकार ने एक जज की पीठ के इस फैसले को हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच में चुनौती दी है.
दिल्ली HC की सिंगल बेंच ने होटल रेस्टोरेंट फेडरेशन की याचिका पर सुनवाई के बाद नई गाइडलाइंस को लागू करने पर रोक लगाई थी. अब सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने हाई कोर्ट के इा आदेश को चुनौती दी है. मामले की सुनवाई 16 अगस्त को होने की उम्मीद है.
CCPA ने बनाए थे ये नए नियम
CCPA ने अपने आदेश में कहा था कि कोई भी रेस्टोरेंट अपने यहां आने वाले को ग्राहक को सेवाएं मुहैया कराने के नाम पर किसी तरह का सर्विस चार्ज नहीं वसूल सकता. सीसीपीए ने सर्विस चार्ज को अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस करार देते हुए ऐसे स्थानों पर स्वचालित रूप से या बिल में डिफॉल्ट रूप से सर्विस चार्ज लगाने पर रोक लगा दी थी. इस संबंध में जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया कि होटल और रेस्टोरेंट में दिए जाने वाले खाने की कीमत में फूड और सर्विस पहले से ही शामिल होते हैं.
सामने आया था शताब्दी ट्रेन का मामला
दरअसल पिछले महीने 2 जुलाई को सर्विस चार्ज वसूले जाने से संबंधित एक अनोखा मामला सामने आया था, जो चर्चा का विषय बन गया. दिल्ली से भोपाल के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री ने अपने चाय के बिल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बताया कि 20 रुपये की चाय के बिल पर 50 रुपये का सर्विस चार्ज वसूला गया. यानी यात्री को कुल मिलाकर 70 रुपये का भुगतान करना पड़ा था. इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आईआरसीटीसी की जमकर किरकिरी हुई थी.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








