
'आमदनी अठन्नी, टैक्स रुपैया', बिहार में दिहाड़ी मजदूर को मिला 37 लाख का आयकर नोटिस
AajTak
बिहार में एक दिहाड़ी मजदूर को आयकर विभाग ने 37 लाख रुपये से ज्यादा का आयकर नोटिस भेजा गया है. उसके नाम पर जारी एक पैन कार्ड पर इतना टैक्स बकाया है. मजदूर की रोजाना की आमदनी बमुश्किल 500 रुपये है. पुलिस ने इस बारे में मामला दर्ज कर लिया है.
'आमदनी अठन्नी, टैक्स रुपया', जी हां, बिहार में एक दिहाड़ी मजदूर को ऐसा ही लगा जब आयकर विभाग ने उसे 37.5 लाख रुपये का इनकम टैक्स नोटिस भेज दिया. मजदूर बमुश्किल 500 रुपये की दिहाड़ी कमाता है और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उसे जल्द से जल्द इतना बकाया टैक्स जमा करने का नोटिस भेजा है.
बिहार के खगड़िया जिले के मघौना गांव में गिरीश यादव नाम के एक दिहाडी मजदूर की हालत तब हक्का-बक्का रह गई, जब उसने आयकर विभाग का 37.5 लाख रुपये बकाया टैक्स का नोटिस देखा. हालांकि इस संबंध में उसने स्थानीय पुलिस स्टेशन को सूचना दी है.
अलौली पुलिस स्टेशन के थानेदार पुरेन्द्र कुमार का कहना है कि गिरीश यादव ने जो जानकारी दी है, उसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पहली नजर में ये धोखाधड़ी का मामला लगता है. गिरीश कुमार को ये नोटिस उसके नाम पर जारी एक PAN Card पर मिला है.
गिरीश यादव का कहना है कि वह दिल्ली में एक सेवक के तौर पर काम करता है. जहां उसने एक दलाल के माध्यम से एक बार PAN Card बनवाने की कोशिश की थी. हालांकि वो बाद में उस दलाल से कभी नहीं मिला. नोटिस में कहा गया है कि गिरीश का संबंध राजस्थान की एक कंपनी से है, लेकिन उसका दावा है कि वह कभी भी राजस्थान नहीं गया है.
PAN Card, Aadhaar और अन्य पहचान पत्रों के माध्यम से अक्सर फ्रॉड की घटनाएं सामने आती हैं. सरकार भी लोगों को बार-बार सचेत करती है कि वो इन दस्तावेजों का उपयोग सोच-समझकर करें. किसी को भी अपना पैन कार्ड, आधार कार्ड या अन्य पहचान दस्तावेज देने से पहले ठीक से जांच-पड़ताल करें.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









