
'आफताब के 70 टुकड़े करने थे, उसने हमारी बहन के 35 टुकड़े किए,' बोला हमलावर
AajTak
श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब को दिल्ली पुलिस सोमवार को एफएसएल लैब लेकर पहुंची थी. यहां दिनभर उससे पूछताछ की गई. शाम को जैसे ही आफताब को लेकर बज्र वाहन में बैठाकर पुलिस निकली तो हमलावरों ने हमला कर दिया. पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में ले लिया. उसने चौंकाने वाली बात कही है.
दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब पर हमला करने की कोशिश की गई है. आरोपी आफताब आज शाम जैसे ही एफएसएल कार्यालय के बाहर वैन में सवार होकर निकला, तभी हमलावरों ने अपनी कार आगे खड़ी कर दी और तलवारें लेकर दौड़े. हमलावरों के पास 5 तलवारें थीं. ये पूरा घटनाक्रम 15 मिनट के अंदर हुआ. दिल्ली पुलिस को भी कुछ पलों तक समझ में नहीं आया. पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने निगम गुर्जर नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया है.
हमलावर ने कहा- आफताब को काटना था. गुड़गांव से 15 लोग आए थे. ये सभी लोग सुबह दिल्ली आ गए थे और वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे थे. निगम गुर्जर ने पुलिस पूछताछ में कहा कि आफताब के 70 टुकड़े करने आए थे. उसने कहा कि आफताब ने हमारी-बहन बेटी के 35 टुकड़े किए थे. इसी बात से गुस्सा था. आफताब की हत्या करके ही वापस लौटना था. लेकिन पुलिस ने रोक लिया. ये सभी लोग कार से आए थे. एक मारुति जैन कार को पुलिस ने बरामद कर लिया.
निगम गुर्जर के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है. पुलिस को बरामद कार में हथौड़ा, विकेट, तलवारें मिली हैं.निगम गुर्जर ने कहा- आफताब ने हमारी बहन बेटियों का कत्ल किया. हम उसी तरह घटना को अंजाम देने वाले थे. आफताब ने हमारी बहन के 35 टुकड़े किए थे, हम इसके 70 टुकड़े करते.
पुलिस का कहना था कि बज्र वाहन के सामने अचानक कार आ गई. जैसे ही पुलिस का बज्र वाहन रुका तो इन लोगों ने बज्र वाहन को घेर लिया और गेट खोल दिया. तब तक एक पुलिस कर्मी ने जाबांजी दिखाई और रिवॉल्वर लेकर सामने आ गया. पुलिस कर्मी ने ललकारा और कहा कि अगर बज्र वाहन का गेट खोला तो फायरिंग करनी पड़ेगी. पुलिसकर्मी के सामने अड़ जाने की वजह से हमलावर थोड़ा सहमे. इस बीच, बज्र वाहन आगे बढ़ गया और आफताब को हमलवारों से बचा लिया गया. फिलहाल, आफताब को सुरक्षित तिहाड़ जेल भेज दिया गया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










