
'आप लोग सौतेला बेटा मानते हैं...', तेजस्वी के इलाके में राबड़ी देवी की कार घेरकर लोगों ने जताई नाराजगी, VIDEO
AajTak
राघोपुर में चुनाव प्रचार के दौरान राबड़ी देवी को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा. एक बुजुर्ग ने तेजस्वी यादव की क्षेत्र में अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई और खरी-खोटी सुनाई. राबड़ी देवी ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन इस घटना ने राघोपुर में जनता के बदलते मूड को साफ कर दिया.
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के लिए अब महज कुछ दिन बचे हुए हैं. एनडीए से लेकर महागठबंधन तक ने चुनावी प्रचार में अपनी पूरी ताक़त झोंक रखी है. इस बीच एक वीडियो ने सबका ध्यान खींच लिया है. राबड़ी देवी, जो अपने बेटे तेजस्वी यादव के लिए प्रचार करने राघोपुर पहुंचीं थीं, उन्हें जनता के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा.
राघोपुर सीट लालू परिवार का परंपरागत गढ़ मानी जाती है. लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी यहां से कई बार विधायक रह चुके हैं, और तेजस्वी यादव भी 2015 से इसी सीट से चुनाव जीतते आए हैं. लेकिन इस बार हालात कुछ बदले-बदले नज़र आ रहे हैं.
राघोपुर के पहाड़पुर इलाके में जब राबड़ी देवी जनता से मिलने पहुंचीं, तो एक बुजुर्ग ने उनका काफिला रोक लिया. उन्होंने राबड़ी देवी से नाराजगी जताते हुए कहा, “आप लोग राघोपुर को सौतेला बेटा मानते हैं.”
बुजुर्ग ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव कभी क्षेत्र में दिखाई नहीं देते, और बाढ़ के समय भी लोगों की मदद के लिए नहीं आए.
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










