
'आपातकाल के दौरान माइक बंद कर दिया गया था', राहुल के बयान पर उपराष्ट्रपति धनखड़ ने किया पलटवार
AajTak
कुछ दिनों पहले लंदन में राहुल गांधी ने कहा था कि हमारी लोकसभा में कुछ माइक बंद कर दिए जाते हैं. इस बयान पर राहुल की भारत में बहुत आलोचना हुई. इस बयान पर देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि नैरेटिव सेट करने के लिए इससे बड़ा झूठ नहीं हो सकता.
देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को राहुल गांधी पर निशाना साधा. दरअसल उपराष्ट्रपति ने राहुल के उस बयान पर निशाना साधा जो उन्होंने लंदन में दिया था. राहुल गांधी ने लंदन में आरोप लगाया था कि संसद में विपक्ष के माइक्रोफोन बंद किए जा रहे हैं.
इस बयान पर जगदीप धनखड़ ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि नैरेटिव सेट करने के लिए इससे बड़ा झूठ नहीं हो सकता. उत्तर प्रदेश के मेरठ में आयुर्वेद पर एक कार्यक्रम के लिए धनखड़ आए हुए थे. इसी दौरान उन्होंने कहा कि यह आरोप कि संसद में कुछ माइक्रोफोन बंद कर दिए गए हैं बिल्कुल गलत है.
'आपातकाल के दौरान ऐसा हुआ था'
उपराष्ट्रपति ने कहा, 'आपातकाल के 'काले अध्याय' के दौरान ऐसा किया गया था, लेकिन अब यह संभव नहीं है.' धनखड़ ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा, 'कुछ लोगों ने एक नैरेटिव सेट कर दिया है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की संसद में माइक्रोफोन बंद हैं. इससे ज्यादा झूठ कुछ नहीं हो सकता.'
राहुल गांधी ने दिया था ये बयान
अपनी ब्रिटेन यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बयान दिया था जिसपर कि उपराष्ट्रपति ने बयान दिया है. अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने लंदन स्थित हाउस ऑफ पार्लियामेंट के परिसर में ब्रिटिश सांसदों से कहा कि भारत में संसद में विपक्षी नेताओं के माइक्रोफोन बंद कर दिए जाते हैं. हाउस ऑफ कॉमन्स के ग्रैंड कमेटी रूम में विपक्षी लेबर पार्टी के भारतीय मूल के सांसद वीरेंद्र शर्मा द्वारा आयोजित एक समारोह के दौरान राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के अनुभव भी शेयर किए.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






