
'आपस में ना उलझें विधायक, वरना एक्शन...' गहलोत-पायलट कैंप के बीच 'जंग' पर कांग्रेस आलाकमान सख्त
AajTak
राजस्थान कांग्रेस में गहलोत और सचिन गुट के नेता पिछले कुछ दिनों से एक दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं. पार्टी में पनप रहे ऐसे माहौल को खत्म करने के लिए आलाकमान ने गुरुवार को एक एडवाइजरी जारी कर दी. उन्होंने सभी नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर किसी ने एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी की तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी.
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के बहाने राजस्थान में पार्टी के भीतर घमासान शुरू हो गया है. प्रदेश में गहलोत बनाम पायलट के माहौल ने तेजी पकड़ ली है. दोनों के समर्थक एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. ऐसे में अब कांग्रेस ने अपने नेताओं पर काबू पाने के लिए एक एडवाइजरी जारी कर दी है.
संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक लेटर जारी करते हुए कहा- नेता राजस्थान में एक-दूसरे को लेकर बयानबाजी ना करें और ना ही पार्टी के अंदरूनी मामलों पर सार्वजनिक बयान ना दें. उन्होंने कहा कि अगर कोई नेता ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
धर्मेंद्र राठौड़ ने पायलट को बताया गद्दार
अशोक गहलोत के करीबी और राजस्थान टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चैयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने बुधवार को आजतक से बात करते हुए सचिन पायलट पर जमकर भड़ास निकाली थी. उन्होंने सचिन पायलट को 'गद्दार' कहा था.
धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायक 2020 में हरियाणा के मानेसर में बैठ गए थे और राजस्थान सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे थे. धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि अब ऐसे ही लोगों को राज्य का मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट किया जा रहा है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









