
आपके यहां भी शादी है तो देख लें ये Video, अलर्ट रहेंगे तो शायद नहीं होगी ऐसी घटना
AajTak
अगर आपके घर में शादी है या आप किसी शादी में जा रहे हैं तो आपको ये खबर ध्यान से पढ़नी चाहिए. खुशियों के पलों में आपकी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है. यूपी के चित्रकूट में एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला आया है. यहां एक मैरिज हॉल में शादी की रस्मों के बीच चोर ने शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम दिया है.
शादियों का दौर शुरू होते ही यहां चोरों ने मैरिज हाउसों को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है. अधिकांश शहरों में मैरिज हॉल से चोरी के मामले दर्ज हो रहे हैं. मामला चित्रकूट के सीतापुर चौकी क्षेत्र के कपसेठी का है. यहां एक मैरिज हॉल में शादी की रस्मों के दौरान एक चोर बड़े ही शातिराना अंदाज में हाथ में लिए जैकेट की आड़ में नगदी और जेवरात से भरा बैग लेकर चंपत हो गया. चोर की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. ऐसे में शादी के माहौल में सभी के अलर्ट रहने से ही ऐसी घटनाएं बच सकती हैं.
घटना से मच गई अफरा-तफरी
पीड़ित दूल्हे पक्ष का कहना है कि चोरी हुए बैग में दो लाख से ज्यादा की नगदी और 6 तोला के लगभग सोना था. रीति रिवाजों से फुर्सत होने के बाद जब महिलाओं को बैग का ध्यान आया तो उन्होंने उसकी तलाश की. गायब मिलने पर अफरा-तफरी मच गई.
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
वर पक्ष ने मैरिज हाउस में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो उसमें एक 20 साल के युवक द्वारा अपनी जैकेट की आड़ में बैग चोरी करके ले जाने की घटना साफ साफ नजर आ रही है.
जैकेट में बैग छुपाकर ले गया चोर

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










