
आपकी गलती से होती है इनकी कमाई! Dark Web...इंटरनेट के अंडरवर्ल्ड में होता है खेल
AajTak
How Hackers Make Money: क्या आपके डेटा से भी कोई कमाई कर सकता है? हां बिलकुल, हैकर्स यही तो करते हैं. आपका डेटा चोरी करके किसी और को बेचते हैं, और पैसे बनाते हैं. जैसे किसी की जानकारी निकलवाने के लिए लोग खबरी को काम पर लगाते हैं. ऐसे ही हैकर्स आपकी जानकारी खोजते हैं और फिर उसे बेच कर पैस कमाते हैं.
'उस आदमी की जानकारी चाहिए एक खबरी उसके पीछे लगा दो...' ऐसे डायलॉग आपने कई फिल्मों में सुने होंगे, लेकिन किसी खबरी से आपका पाला शायद ना पड़ा हो? मगर इंटरनेट की दुनिया में कई डिजिटल खबरी हैं, जो आपकी जानकारी चोरी करते हैं. चोरी करके नीलाम करते हैं और फिर अपनी जेब भरते हैं. हम बात कर रहे हैं हैकर्स की, जो आपका डेटा चुराते हैं.
डेटा लीक की खबरें हमें अक्सर सुनने को मिलती हैं. कभी Facebook का तो कभी किसी अन्य प्लेटफॉर्म्स के यूजर्स का डेटा लीक होता है, लेकिन लीक हुए इस डेटा का होता क्या है. हैकर्स इसे कहां बेचते हैं और इनकी कीमत कैसे तय होती है. क्या आपने कभी इन सब पर विचार किया है.
हैकर्स आपका और इंटरनेट पर मौजूद करोड़ों लोगों का डेटा अक्सर खंगालते रहते हैं. यूजर्स के डेटा को चोरी करने के लिए हैकर्स कई तरह के लूप होल्स तलाशते हैं. लूप होल्स यानी ऐसा दरवाजा या खामी, जहां से डेटा चुराया जा सके. आइए जानते हैं इस हैकर्स, हैकिंग और डेटा चोरी की पूरी कहानी.
सबसे पहले बात करते हैं डेटा कैसे चोरी होता है? स्कैमर्स इंटरनेट पर मौजूद लोगों का डेटा चुराने के लिए किसी बड़ी वेबसाइट में कोई खामी खोजते हैं. इस खामी के सहारे स्कैमर्स वेबसाइट या फिर प्लेटफॉर्म के डेटाबेस में सेंधमारी करते हैं और फिर लाखों यूजर्स का डेटा चुराते हुए हैं. चोरी हुआ ये डेटा Dark Web पर पहुंचता है, जहां इसकी निलामी होती है.
अब समझते हैं डार्क वेब क्या होता है. दरअसल, इंटरनेट की दुनिया को तीन हस्सों में बांटा गया है. पहला हिस्सा सर्फेस वेब है, जिसका इस्तेमाल लगभग हर एक शख्स करता है. यानी आप इंटरनेट पर जो कुछ सर्च करते हैं, ये सब सर्फेस वेब का हिस्सा है, लेकिन ये इंटरनेट की दुनिया का मामूली हिस्सा होता है.
इसके बाद बारी आती है डीप वेब की, जहां तमाम ऐसे वेब पेज होते हैं, जो सामान्यतः सर्च इंजन पर नजर नहीं आते हैं. आप किसी भी विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए इंटरनेट पर पन्ने-दर-पन्ने डेटा को खंगालते हैं, तो ये डीप सर्च का हिस्सा बन जाता है. आखिर में बारी आती है Dark Web की.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









