
आने वाली है जलवायु 'प्रलय', इन पांच भयानक चीजों से जूझ रही हमारी धरती
AajTak
धरती पर जलवायु 'प्रलय' आने वाली है. हमारी पृथ्वी पांच बड़ी प्राकृतिक आपदाओं के मुहाने पर खड़ी है. कई बार तो जूझती भी है. अगर पेरिस एग्रीमेंट के तहत ग्लोबल वॉर्मिंग नहीं रुका तो भयानक प्राकृतिक मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा. एक बड़े पैमाने पर हुई नई स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है.
धरती हर सेकेंड तबाही की ओर बढ़ रही है. ऐसी तबाही जिसे रोक पाना किसी इंसान के बस में नहीं होगा. चाहे वह कितना ही धनवान या ताकतवर क्यों न हो. न ही वो बच पाएगा. न ही किसी को बचा पाएगा. अगर पेरिस समझौते के तहत दुनिया ग्लोबल वॉर्मिंग को डेढ़ डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नहीं बढ़ने देती है. तब भी उसे खतरनाक प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ेगा. क्योंकि तब जलवायु (Climate) खुद ही अपने को ठीक करेगी. बिगाड़ेगी. सुधारेगी. इसे कोई ठीक नहीं कर पाएगा.
एक बड़े पैमाने पर हुई नई स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है. इस स्टडी को Science जर्नल में प्रकाशित किया गया है. वर्तमान परिस्थितियों में ही दुनिया पांच बड़ी प्राकृतिक आपदाओं के मुहाने पर खड़ा है. जिसमें सबसे बड़ा खतरा है अंटार्कटिका (Antarctica) और ग्रीनलैंड (Greenland) की बर्फ का पिघलना. यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सटर के शोधकर्ता टिम लेंटन ने कहा कि जैसा मुझे लगता है कि इससे पूरी दुनिया की शक्ल बदल जाएगी. अगर आप अंतरिक्ष से धरती की ओर देखोगे तो आपको समुद्री जलस्तर में बढ़ोतरी दिखेगी. वर्षावन खत्म हो जाएंगे.
जिन पांच प्राकृतिक आपदाओं के मुहाने पर खड़े होने की बात कही जा रही है, उन्हें लेकर टिम लेंटन ने साल 2008 में एक और स्टडी की थी. दोनों ही स्टडी में इस बात पर जोर दिया गया है कि अगर हमनें जलवायु परिवर्तन (Climate Change) और ग्लोबल वॉर्मिंग (Global Warming) को नहीं रोका तो प्रकृति खुद ही अपना बदला लेगी. खुद ही उसे सुधारेगी. क्योंकि एक सीमा के बाद उसके सहने की क्षमता खत्म हो जाएगी. वह टूटेगी, बिखरेगी और धरती पर मौजूद इंसानों और जीव-जंतुओं को नष्ट करने लगेगी.
अगर आज की तारीख में ग्लोबल वॉर्मिग रुक जाए तब भी बर्फ का पिघलना फिलहाल नहीं रुकेगा. समुद्र में आ रहे बदलावों को रोका नहीं जा सकता. वर्षावनों का खत्म होना कोई नहीं रोक पाएगा. ये सब के सब एक नई स्थिति में आ जाएंगे. शुरुआती स्टडी में इस बात की जांच की गई थी कि अगर तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो क्या होगा. इसके लिए कई ऑब्जरवेशन किए गए. मॉडलिंग की गई. पैलियोक्लाइमेट रीकंस्ट्रक्शन किया गया. ताकि यह पता चल सके कि कितने सालों में कितनी गर्मी बढ़ी है. धरती का जलवायु कितना बदला है.
साइंस जर्नल में छपी स्टडी में पहले की गईं 200 अन्य स्टडीज का विश्लेषण भी किया गया है. ताकि यह पता चल सके कि ये पांचों प्राकृतिक आपदाओं के मुहाने को धरती पार कब करेगी. पता चला कि इस समय 9 ग्लोबल टिपिंग प्वाइंट्स (Global Tipping Points) हैं, जो धरती के पूरे सिस्टम को खराब कर रही हैं. इसके अलावा सात क्षेत्रीय टिपिंग प्वाइंट्स (Regional Tipping Points) हैं. ये सभी प्वाइंट्स यानी प्राकृतिक आपदाओं के इशारे इंसानों ही नहीं जानवरों के लिए भी सुरक्षित नहीं हैं.
इन 16 टिपिंग प्वाइंट्स में से पांच प्वाइंट्स ऐसे हैं, जो आज भी मौजूद हैं. पहला ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका के हिमखंडों का पिघलना. दूसरा पर्माफ्रॉस्ट का खत्म होना. तीसरा लैबराडोर सागर में कनवेक्शन की कमी. उष्णकटिबंधीय कोरल रीफ्स का तेजी से मरना और समुद्री जलस्तर का तेजी से बढ़ना. इनमें से चार तो 2100 तक होने के पूरे चांस हैं, अगर बढ़ते हुए तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नहीं बढ़ने दिया गया तब. सबसे भयावह चेहरा दिखेगा अंटार्कटिका और ग्रीनलैंड के पूरी तरह से पिघलने पर.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









